फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   elecation

ऊंचाहार व रोहनियां में एक बीडीसी व 188 सदस्य चुन जाएंगे

Wed, 02 Jun 2021 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
elecation
ऊंचाहार (रायबरेली)। रोहनियां व ऊंचाहार ब्लाक की 48 ग्राम पंचायतों में 188 वार्डों में पंचायत सदस्यों व एक क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए छह जून से नामांकन होगा। इसके लिए ब्लॉकों में तैयारियां की जा रही है। 12 जून को मतदान और 14 जून को मतगणना होगी।
विज्ञापन

बीते पंचायत चुनाव में रोहनियां ब्लाक की 17 ग्राम पंचायतों के 87 व ऊंचाहार ब्लाक की 31 ग्राम पंचायतों मे 101 वार्डों में नामांकन न होने से 188 सदस्यों के पद खाली रह गए थे। अभिलाष चंद्र कौशल के दो जगह से चुनाव जीतने की वजह से क्षेत्र पंचायत सदस्य सांवापुर नेवादा प्रथम रिक्त हो गई है।
विज्ञापन

पंचायत सदस्यों का चुनाव आईमाजहनियां, किसुनदासपुर, नेवादा, रामचंद्रपुर, सराय हरदो, सरबहदा, खरौली, सराय भान, पचखरा व सराय साहिजन में एक वार्ड, गंगश्री, चडऱई, सेमरीरनापुर, कंदरावां व भागीपुर मे दो वार्ड, सलीमपुर भैरों, गंगौली, मनीपुर भटेहरी व सवैया राजे मे तीन वार्ड, निगोहा, ईश्वरदासपुर व कमोली में चार वार्ड, कल्यानी व मोखरा में पांच वार्ड, होरैसा, रामसांडा, मदारीपुर व बहेरवा में छह वार्ड, मतरौली व सरांय तुलाराम सात वार्ड व सबसे अधिक खुर्रमपुर में नौ वार्डों पर पंचायत सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य का सिर्फ सांवापुर नेवादा प्रथम में चुनाव होगा। रोहनियां की खिरोधरपुर, रोहनियां व सरेनी के तीन वार्ड, खान आलमपुर सतहरा के चार वार्ड, मिर्जापुर ऐहारी के आठ वार्ड, अलीनगर, असकरनपुर, रायपुर व ऐहारी बुजुर्ग में 10, हमीदपुर बड़ा गांव में 12 व परसीपुर के 13 वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। बीडीओ विजयंत कुमार ने बताया कि दोनों ब्लाकों के 188 वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्यों व क्षेत्र पंचायत के एक वार्ड के सदस्यों के चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed