{"_id":"646840e6add49e5acf00ace6","slug":"elderly-murdered-by-poisoning-syrup-in-lucknow-case-against-daughter-in-law-and-her-lover-2023-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कातिल बहू: प्रेमी से मिलने का विरोध करने पर ससुर का किया कत्ल, बुजुर्ग के पोते ने बयां की बेरहम मां की सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कातिल बहू: प्रेमी से मिलने का विरोध करने पर ससुर का किया कत्ल, बुजुर्ग के पोते ने बयां की बेरहम मां की सच्चाई
Sat, 20 May 2023 11:51 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 20 May 2023 11:51 AM IST
सार
लखनऊ में शरबत में जहर देकर एक बहू ने बुजुर्ग ससुर की हत्या कर दी। बुजुर्ग के बेटे ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक बुजुर्ग के पोते ने पिता को सारी बात बताई। तब सच सामने आया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के नगराम के एक गांव में रहने वाले एक बुजुर्ग की शरबत में जहर देकर हत्या की दी गई। हत्या का आरोप बुजुर्ग की बहू और उसके प्रेमी पर लगा है। मृतक के बेटे ने अपनी पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।
पीड़ित का आरोप है कि अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी ने युवक के साथ मिलकर पिता को जहर देकर मार दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका और विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
नगराम के रसूलपुर गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग भरत परिवार संग रहते थे। बुजुर्ग के बेटे नीरज के मुताबिक, बृहस्पतिवार को वह काम करने बाहर गया हुआ था। घर पर पत्नी मालती और तीनों बच्चे मौजूद थे। देर रात जब वह लौटा तो पिता को घर के बाहर बरामदे में जमीन पर पड़ा देखा। उसने पास जाकर देखा तो पता चला कि पिता की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
नीरज ने पत्नी से सवाल-जवाब किया तो वह गोलमोल जवाब देने लगी। इस पर नीरज के बेटे शिवा ने बताया कि मां से मिलने के लिए गांव में रहने वाला रंजीत नाम का युवक आया था। इसके बाद मां ने दादा को शरबत बनाकर दिया था। शरबत पीने के बाद दादा की अचानक तबीयत खराब हो गई। वह उल्टियां करने लगे और फिर जाकर लेट गए।

बेटे ने यह भी बताया कि मां ने उल्टी की जगह को पानी से धो भी दिया था। बेटे की बात सुनने के बाद नीरज ने फौरन सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार सुबह नीरज ने पत्नी मालती और उसके प्रेमी रंजीत के खिलाफ पति को जहर देकर उनकी हत्या करने का केस दर्ज कराया।
पीड़ित का आरोप है कि पत्नी के रंजीत से अवैध संबंध हैं। इसका पता उसके पिता को था और वह इस बात का विरोध करते थे। इसी के चलते पत्नी ने वारदात अंजाम दी। इंस्पेक्टर हेमंत कुमार का कहना है कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
बुजुर्ग भरत के दो बेटे सुनील व नीरज हैं । नीरज का विवाह बलसिंह खेड़ा गांव निवासी दुखीराम की लड़की मालती से हुआ था। दंपती के एक बेटा शिवा व दो बेटियां रचना व स्वाति हैं। बड़े बेटे सुनील की पत्नी ज्ञानवती अपने मायके में रहती है। करीब 15 साल पहले भरत की पत्नी की मौत हो चुकी है।