{"_id":"676049964499df7a0901fa39","slug":"elderly-man-fired-at-vegetable-seller-with-licensed-gun-lucknow-news-c-13-1-lko1028-996517-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सब्जी विक्रेता से मांगा गुटखा, विरोध पर झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सब्जी विक्रेता से मांगा गुटखा, विरोध पर झोंका फायर
Mon, 16 Dec 2024 09:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 16 Dec 2024 09:09 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग ने लाइसेंसी बंदूक से सब्जी विक्रेता पर की फायरिंग
लखनऊ। मड़ियांव में रविवार रात गुटखा देने से मना करने पर बुजुर्ग ने लाइसेंसी बंदूक से सब्जी विक्रेता पर फायरिंग कर दी। जान बचने पर आरोपी ने सब्जी विक्रेता को पीट दिया। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक आरोपी लविवि से रिटायर्ड है। सोमवार को केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है। उसकी बंदूक कब्जे में लेकर लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है।
भरत नगर में रहने वाले विकास कुमार सेक्टर क्यू में बालाजी मंदिर के सामने सब्जी की दुकान लगाते हैं। रविवार रात करीब नौ बजे वह और उनका दोस्त अक्षय कुमार दुकान पर थे। तभी नशे में धुत 65 वर्षीय सुरेंद्र प्रताप सिंह वहां पहुंचा और गुटखा मांगने लगा। विकास ने बताया कि दुकान सब्जी की है तो वह गाली देने लगा। भीड़ जमा होने पर सुरेंद्र चला गया।
आरोप है कि कुछ देर बाद ही वह घर से लाइसेंसी बंदूक ले आया और विकास पर फायर झोंक दिया। जान बचने पर चिढ़े आरोपी ने पीड़ित को पीट दिया। लोगों के बीच-बचाव करने के दौरान आरोपी से फिर गोली चल गई। मामला बढ़ता देख वह भाग निकला था।