फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Elderly couple died after getting hit by fan family performed last rites without post mortem

Lucknow: फर्राटा पंखे की चपेट में आकर बुजुर्ग दंपति की मौत, परिवार ने बिना पोस्टमार्टम ही किया अंतिम संस्कार

Tue, 24 Jun 2025 03:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 24 Jun 2025 03:34 PM IST
सार

निगोहां क्षेत्र के अघैया गांव में फर्राटा पंखे की करंट की चपेट में आकर बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बिना ही गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
Elderly couple died after getting hit by fan family performed last rites without post mortem
मृतक रमाशंकर दीक्षित व सरला देवी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के निगोहां क्षेत्र के अघैया गांव में सोमवार रात 85 वर्षीय रमाशंकर दीक्षित और उनकी पत्नी 78 वर्षीय सरला देवी की फर्राटा पंखे से करंट लगने के कारण मौत हो गई। दोनों रोज की तरह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह जब काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए तो उनकी नातिन रूबी उन्हें जगाने गई। अंदर पहुंचते ही उसने देखा कि नाना-नानी ज़मीन पर मृत पड़े हैं और पंखा उनकी नानी के सिर पर गिरा है। रूबी की चीख सुनकर घरवाले मौके पर पहुंचे और पंखा हटाकर शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- कथावाचक की पिटाई: अखिलेश यादव बोले- भागवत कथा सबके लिए है जब सुन सकते हैं तो सुना क्यों नहीं सकते
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Lucknow: गुडंबा में ठेकेदार की गला रेतकर हत्या, दो महिलाएं हिरासत में, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस


जैसे ही घटना की खबर गांव और आसपास के इलाकों में फैली, लोगों का भारी जमावड़ा लग गया। बुजुर्ग दंपति की मौत को लेकर लोगों में गहरी संवेदना और हैरानी थी। मृतक के बड़े बेटे सुरेंद्र दीक्षित ने बताया कि रात में सब कुछ सामान्य था। सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो बेटी रूबी देखने गई और यह हादसा सामने आया। हमने तुरंत पंखा हटाकर शव निकाला और गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed