फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eighty two marks for tet

TET: इतने नंबर हैं तो आपका भी होगा सेलेक्शन

Tue, 06 May 2014 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 06 May 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
eighty two marks for tet

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 82 नंबर पाने पर पास माना जाएगा। अभी तक 83 नंबर पाने वालों को पास माना जाता था।

विज्ञापन


यह संशोधन टीईटी 2013-14 से लागू माना जाएगा। सचिव बेसिक शिक्षा नीतीश्वर कुमार ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।

इसके साथ ही टीईटी 2013 का रिजल्ट जारी होने का रास्ता साफ हो गया है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को आदेश दिया गया है कि वे शीघ्र ही रिजल्ट जारी करें।
विज्ञापन

सामान्य के लिए 90 नंबर

eighty two marks for tet

टीईटी 150 नंबरों का होता है। इसमें न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक पाने वाले को पास माना जाता है।

सामान्य वर्ग के परीक्षार्थियों को 90 नंबर मिलने पर पास किया जाता है, लेकिन आरक्षित वर्ग वालों को पांच प्रतिशत छूट के साथ नियमत: 82.5 नंबर पर पास माना चाहिए, लेकिन उन्हें 83 नंबर पर पास किया जाता था।

इस संबंध में दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला दिया था कि आरक्षित वर्ग वालों को 82 नंबर पर ही पास माना जाए।

आयोग ने दी अनु‌मति

eighty two marks for tet
इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग ने चुनाव आयोग से अनुमति मांगी थी। वहां से अनुमति के बाद यह आदेश जारी किया गया है।

इसमें कहा गया है कि अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित, भूतपूर्व सैनिक (स्वयं) तथा नि:शक्त श्रेणी के परीक्षार्थियों को न्यूनतम 55 प्रतिशत यानी 82 अंक पर पास माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed