फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eighty three people died cause of flood

यूपी: बाढ़ का कहर जारी, अब तक ली 83 जानें!

Thu, 21 Aug 2014 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 21 Aug 2014 10:53 AM IST
विज्ञापन
eighty three people died cause of flood

नेपाल में हुई बारिश के बाद बैराजों से छोड़े गए पानी के कारण आई बाढ़ से बुधवार शाम तक 83 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


बलरामपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से तीन लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही जिले में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई।

गोंडा में भी एक वृद्धा की डूबने से मौत हो गई। श्रावस्ती में बुधवार को एक युवक की लाश मिली।

यहां मृतकों का आंकड़ा अब बढ़कर 31 पहुंच गया है। वहीं पानी का बहाव थमने पर बुधवार सुबह लखनऊ-बहराइच मार्ग के बीच यातायात बहाल कर दिया गया।

इन क्षेत्रों में कहर

eighty three people died cause of flood

बहराइच के जरवल और कैसरगंज में अभी भी सैलाब की स्थिति बनी हुई है। हालांकि नानपारा और महसी में बाढ़ का पानी खिसकने लगा है लेकिन घाघरा खतरे के निशान से 59 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

बाढ़ में फंसे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए गोरखपुर वायुसेना स्टेशन से दो हेलीकॉप्टर को जिले में तैनात किया गया।

दोनों हेलीकॉप्टर की मदद से प्रभावित लोगों को लंच पैकेट व दवाइयां बांटीं गईं। वहीं बहराइच लखनऊ-बहराइच के मध्य सड़क यातायात बहाल कर दिया गया पर सड़क खराब होने से अभी सिर्फ छोटे वाहनों को ही निकाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह घर समाए नदी में

eighty three people died cause of flood

श्रावस्ती जिले में बुधवार को एक युवक की लाश कटरा में उतराती मिली। वह 16 अगस्त को आए सैलाब में लापता हो गया था। पानी का बहाव तेज होने से बहराइच-भिनगा संपर्क मार्ग पर आवागमन बंद रहा।

उधर, गोंडा जिले के करनैलगंज व नवाबगंज घाघरा व सरयू का पानी कम होने लगा है। यहां बाढ़ के पानी में डूबने से तरबगंज के चिवरहा निवासी सुमन (60) की मौत हो गई।

ऐली गांव के मजरा दक्षिणी माझा में छह घर नदी में समा गए। नवाबगंज में 32 गांवों के 280 मजरे बाढ़ के पानी में डूबे हैं। जिले के हजारों किसानों की 22 हजार हेक्टेयर फसल पूरी तरह से डूबी हुई है।

विज्ञापन

अभी भी टापू बने 110 गांव

eighty three people died cause of flood

बलरामपुर में बुधवार को बाढ़ के पानी में डूबकर तीन और लोगों की मौत हो गई। जिले में बाढ़ में डूब कर मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। पानी में बहे दो लोग अभी भी लापता हैं।

110 गांव अभी भी टापू बने हुए हैं। करीब दो लाख लोग प्रभावित हैं। सीतापुर जिले के गांजरी क्षेत्र में बाढ़ का पानी कम होने से कटान तेज हो रही है। रेउसा में 30 घर कट गए हैं।

बाराबंकी में अभी भी 80 गांव घाघरा में आई बाढ़ से प्रभावित हैं। हालांकि पानी लगातार कम पड़ रहा है। फैजाबाद में भी सरयू में आई बाढ़ का कहर जारी है। यहां के 24 गांव बाढ़ के पानी से घिरे हैं।

अंबेडकरनगर में सरयू भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बाढ़ के पानी से टांडा नगर के छह मोहल्ले जलमग्न हैं। दो गांवों में भी पानी घुस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed