फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eighth pass fake doctor caught in Lohia Institute, exposed through fake name plate and WhatsApp chat

Lucknow News : लोहिया संस्थान में दबोचा आठवीं पास फर्जी डॉक्टर, फर्जी नेम प्लेट व व्हाट्सएप चैट से खुली पोल

Wed, 13 Dec 2023 09:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 13 Dec 2023 09:06 PM IST
सार

लोहिया संस्थान में सोमवार को डॉक्टर की वेशभूषा में घूम रहे एक संदिग्ध युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। अस्पताल प्रशासन ने विभूतिखंड थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Eighth pass fake doctor caught in Lohia Institute, exposed through fake name plate and WhatsApp chat
लोहिया इंस्टीटयूट

विस्तार

लोहिया संस्थान में सोमवार को डॉक्टर की वेशभूषा में घूम रहे एक संदिग्ध युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। अस्पताल प्रशासन ने विभूतिखंड थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक पांडेय के मुताबिक सोमवार दोपहर 12 बजे संस्थान में एक युवक आला व नेम प्लेट लगाए घूम रहा था। युवक के संदिग्ध प्रतीत होने पर संस्थान में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर युवक घबरा गया। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने मामले की जानकारी संस्थान प्रशासन को दी। युवक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अंबेडकरनगर जनपद के अकबरपुर निवासी डाॅक्टर सूरज तिवारी उर्फ सुधांशु बताया। वह चार महीने से विनीतखंड में बंधु कुश्वाहा के मकान में किराये पर रह रहा था। 
विज्ञापन


आठवीं पास सूरज लोगों को खुद को संस्थान के राम प्रकाश गुप्ता मातृ एवं शिशु अस्पताल का डॉक्टर बताता था। जांच करने पर पता चला कि आरोपी के कोट पर लगी स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ, सर्जन कंसलटेंट लिखी नेम प्लेट भी फर्जी थी, जिस पर छपाई गलत तरीके से हुई थी। साथ ही उसके पास से मिले मोबाइल में व्हाट्सएप पर मिली चैट से भी इसके फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई। इस आधार पर उसे पकड़ लिया गया। इंस्पेक्टर विभूतिखंड सुनील कुमार सिंह के मुताबिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक संस्थान आने वाले मरीजों को अच्छे इलाज का झांसा देकर निजी चिकित्सा संस्थान भेज देता था। इस काम के लिए उसे कमीशन मिलता था। युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। मामले की जांच चल रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed