{"_id":"6881440a21537a4c0e01559e","slug":"eighth-pass-can-become-a-bus-driver-salary-up-to-17-thousand-rupees-lucknow-news-c-13-knp1050-1305332-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आठवीं पास बन सकेंगे बस चालक, वेतन 17 हजार रुपये तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आठवीं पास बन सकेंगे बस चालक, वेतन 17 हजार रुपये तक
विज्ञापन
लखनऊ। परिवहन विभाग 95 पदों पर संविदा बस चालकों की भर्ती करेगा। इसके लिए विभाग के सहयोग से लखनऊ क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में 28 जुलाई को विशेष रोजगार मेला लगाया जाएगा। आठवीं पास अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं।
जिला सेवायोजन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) के संयुक्त प्रयास से रोजगार मेले का आयोजन होगा। अभ्यर्थियों की आयुसीमा कम से कम 23 वर्ष छह माह होना चाहिए। चयनितों को 14 हजार से 17 हजार रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। अभ्यर्थी के पास दो वर्ष पुराना हैवी लाइसेंस होना भी अनिवार्य है।
अभ्यर्थी पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकृत होकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा मूल शैक्षिक प्रमाणपत्रों के साथ सीधे मेले में शामिल हो सकते हैं। किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लगेगा। रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण व अन्य किसी असुविधा पर टोल फ्री नंबर 155330 पर संपर्क कर सकते हैं।