फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eighteen suspended and two arrested in Wheat purchase

गेहूं खरीद: 70 फीसदी लक्ष्य पूर्ति में अब तक 18 निलंबित, दो गिरफ्तार

Sat, 19 May 2018 12:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
eighteen suspended and two arrested in Wheat purchase
डेमो पिक्चर

खाद्य एवं रसद विभाग ने पिछले वर्ष की तुलना में इस साल अब तक तीन गुना गेहूं खरीद करने का दावा किया है। विभाग के मुताबिक 50 लाख टन खरीद लक्ष्य की तुलना में 70 फीसदी खरीद हो चुकी है।

विज्ञापन


यही नहीं खरीद में गड़बड़ी और लापरवाही पर अब तक 18 अधिकारियो - कर्मचारियों को निलंबित और दो को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 23 कर्मचारियों व 11 बिचौलियों समेत 44 लोगों पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई है और 13 कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही 26 अन्य के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


51 संवेदनशील मंडियों में गड़बड़ी पर नजर रखने के लिए उच्च अधिकारियों को भी तैनात किया गया है।

खाद्य आयुक्त आलोक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि सख्ती के चलते ही गेहूं खरीद में तेजी आई है। उन्होंने बताया कि घटतौली पर नियंत्रण के लिए एक कांटे पर 300 क्विंटल तक ही खरीद करने और किसानों की जमीन व उपज का अधिकतम 20 फीसदी ही खरीद करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को लाइन न लगानी पड़े, इसके लिए टोकन सिस्टम लागू किया गया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि किसी किसान को गेहूं लाने के लिए 10 दिन से अधिक का समय न दिया जाए।

केंद्र से दागी दानों में छूट का आग्रह

खाद्य आयुक्त ने बताया कि गेहूं खरीद में तेजी को देखते हुए करीब 7000 टन अतिरिक्त क्षमता का इंतजाम किया गया है। आगरा, मथुरा, अलीगढ़, सहारनपुर और बरेली में गेहूं भीगने से खराब हुए दानों के मानकों में केंद्र सरकार से छूट देने का आग्रह किया गया है।

इससे इन जिलों के किसानों का भी गेहूं खरीदा जा सके। उन्होंने बताया कि  केंद्र ने सात सदस्यीय टीम भेजी है जो जांच कर रही है। उन्होंने क्रय केंद्रों पर गेहूं को खुले में न रखने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed