{"_id":"599f3c8e4f1c1b3a258b458e","slug":"eight-suspended-for-dirtiness-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी देख चढ़ा योगी के मंत्री का पारा, आठ को कर दिया सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंदगी देख चढ़ा योगी के मंत्री का पारा, आठ को कर दिया सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 25 Aug 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने बृहस्पतिवार को निकले नगर विकास मंत्री को कई जगह गंदगी और कूड़े-मलबे के ढेर मिले। विशेष सफाई अभियान के दौरान ऐसी लापरवाही देखकर उनका गुस्सा फूट पड़ा। इसकी गाज 11 अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी। इनमें जोनल अधिकारी और जोनल अभियंता सहित आठ निलम्बित किए गए। वहीं, मुख्य अभियंता व नगर स्वास्थ्य अधिकारी सहित तीन को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।
विज्ञापन
शासन ने 17 से 25 अगस्त तक शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने का आदेश जारी किया था। इसकी हकीकत देखने नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना बृहस्पतिवार सुबह निकल पड़े। उनके साथ प्रमुख सचिव नगर विकास मनेाज सिंह, नगर आयुक्त उदयराज सिंह, निजी सचिव सुनील मिश्रा सहित नगर निगम के अन्य अफसर थे।
विज्ञापन
मंत्री ने सबसे पहले डालीबाग की रमैय्याजीपुर बस्ती का निरीक्षण किया। इसके बाद वे बालू अड्डा, कैसरबाग, अमीनाबाद, चारबाग, ऐशबाग और राजाजीपुरम पहुंचे। इनमें अधिकांश जगह उन्हें कूड़े और मलबे की ढेर मिले।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और प्रमुख सचिव नगर विकास और नगर आयुक्त को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद आठ अधिकारी-कर्मचारी निलम्बित किए गए और तीन को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। इनमें जोन दो के जोनल अधिकारी महातम यादव को तो करीब 20 दिन पहले ही यह जिम्मेदारी मिली थी। वे वाराणसी से यहां स्थानांतरित होकर आए हैं।