फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight new dengue patients found

Lucknow News: डेंगू के आठ नए मरीज मिले

Tue, 01 Oct 2024 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Eight new dengue patients found

विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में सोमवार को डेंगू के आठ मरीज मिले। कई दिनों बाद मरीजों का आंकड़ा दहाई से नीचे आया। डेंगू के नए केसों में भले ही कुछ राहत मिली, लेकिन बुखार के मामलों में फिलहाल कोई राहत नहीं नजर आ रही है। निजी व सरकारी अस्पतालों में अब भी मरीज भर्ती हो रहे हैं।

सोमवार को चंदरनगर में तीन, सिल्वर जुबिली और अलीगंज में दो-दो और इंदिरानगर में डेंगू का एक मरीज मिला। इस साल जनपद में अब तक डेंगू के कुल 477 व मलेरिया के 408 रोगी मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1607 घरों व इनके आस-पास निरीक्षण किया। मच्छर पनपने के हालात मिलने पर 15 घरों को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन




सात दिन से ज्यादा न जमा होने दें पानी



स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार किसी भी सूरत में घर में सात दिन से ज्यादा पानी न जमा होने दें। नियमित अंतराल पर इसे बदलते रहें। पूरी बांह के कपड़े पहनें, बच्चों को मच्छर रोधी क्रीम लगाकर ही घर से बाहर भेजें। मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारियों की जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

मौसमी बीमारियों से जुड़ी जानकारियां, सहयोग व सहायता के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय लखनऊ के कंट्रोल रूम नंबर 0522-2622080 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed