फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight new agri junctions will open in the district, applications up to 30

Lucknow News: जिले में खुलेंगे आठ नए एग्री जंक्शन, 30 तक आवेदन

Fri, 08 May 2026 02:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Eight new agri junctions will open in the district, applications up to 30
लखनऊ। जिले में आठ नए एग्री जंक्शन खुलेंगे। इसके लिए आठ कृषि उद्यमियों का चयन किया जाएगा। कृषि और संबद्ध विषयों में पढ़ाई कर चुके युवा कृषि उद्यमी बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिले में वर्ष 2026-27 के लिए संचालित एग्री जंक्शन योजना के तहत कृषि एवं उससे जुड़े क्षेत्रों में शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए प्रदेश के निवासी कृषि स्नातक, कृषि व्यवसाय प्रबंधन स्नातक तथा कृषि एवं संबद्ध विषयों जैसे उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशुचिकित्सा, मुर्गी पालन आदि में डिग्री प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

अनुभवी डिप्लोमा धारकों व कृषि विषय में इंटरमीडिएट योग्यता रखने वालों के आवेदन पर भी विचार किया जाएगा। अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है।अनुसूचित जाति, जनजाति व महिला अभ्यर्थियों को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। प्राप्त आवेदनों के आधार पर विकास खंडवार वरीयता सूची तैयार कर चयन किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थी कृषि विभाग की वेबसाइट Agridarshan Portal या Agrijunction Portal⁠ पर 30 मई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया निशुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed