फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight lakh shopkeepers will get corona allowance of 1000 rupees

राहत : आठ लाख दुकानदारों को मिलेगा 1000 रुपये कोरोना भत्ता

Thu, 20 May 2021 10:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 20 May 2021 10:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में दिहाड़ी पर काम करने वालों को 1000 रुपये भरण पोषण भत्ता देने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
Eight lakh shopkeepers will get corona allowance of 1000 rupees
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार की घोषणा के बाद पटरी-दुकानदारों को कोरोना काल में भरण पोषण भत्ता देने की दिशा में काम शुरू हो गया है। नगर विकास विभाग ने पटरी और फेरी दुकानदारों का पूरा ब्यौरा राहत आयुक्त कार्यालय को भेज दिया है। प्रदेश में 8.80 लाख पटरी दुकानदार हैं। इनमें से 8.11 लाख दुकानदारों ने अपना नगर निकायों में पंजीकरण करा रखा है।

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते आंशिक कर्फ्यू लगाया गया है। इसके चलते दिहाड़ी पर काम करने वालों को जीवन यापन में कठिनाइयां हो रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसीलिए प्रदेश में दिहाड़ी पर काम करने वालों को 1000 रुपये भरण पोषण भत्ता देने का फैसला किया है। राहत आयुक्त कार्यालय ने इसके लिए विभागों से पात्रों का ब्यौरा मांगा है, जिससे इसके आधार पर सभी पात्रों को उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से भते की धनराशि भेजी जा सके। नगर विकास विभाग ने इसके आधार पर इसकी जानकारी दे दी है।
विज्ञापन


शहरों में कुल पटरी दुकानदार    880914
कुल पंजीकृत पटरी दुकानदार    811228
प्रमाण पत्र पाने वाले दुकानदार    621181
परिचय पत्र पाने वाले दुकानदार    631325

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed