फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight lakh people will get a new home in the capital, LDA will bring three housing schemes

Lucknow News: राजधानी में आठ लाख को मिलेगा नया आशियाना, एलडीए लाएगा तीन आवासीय योजनाएं

Thu, 03 Apr 2025 01:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Eight lakh people will get a new home in the capital, LDA will bring three housing schemes
लखनऊ। एलडीए शहर में तीन नई आवासीय योजनाएं लाने वाला है, जिनमें करीब आठ लाख लोगों को आशियाना मिलेगा। ये योजनाएं मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत विकसित की जाएंगी, जिसके लिए बजट शासन से मिलेगा। एलडीए ने इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि एलडीए सीमा क्षेत्र के अंदर तीन नई आवासीय योजनाएं लाई जाएंगी। इनमें पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और आगरा एक्सप्रेसवे के किनारे 1800- 1800 एकड़ और मोहनलालगंज में जेल के पीछे 1200 एकड़ में योजना लाई जाएगी। इन योजनाओं के लिए धनराशि शासन से मांगी जाएगी। इन योजनाओं के आने से कई लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

वीसी ने बताया कि मोहान रोड पर अनंत नगर योजना को रामनवमी पर लांच करने की योजना है। इसके लिए तैयारी चल रही है। यहां पर जमीन की कीमत करीब 41000 रुपये प्रति वर्ग मीटर रहेगी। फ्री होल्ड शुल्क अलग रहेगा। लांचिंग के मौके पर 334 प्लॉटों के लिए पंजीकरण खेाला जाएगा।
विज्ञापन

वीसी ने यह भी कहा कि बीकेटी योजना के लिए भी जमीन जुटाने की कार्यवाही शुरू होगी। कई साल से फंसी प्रबंधन नगर योजना भी लांच की जाएगी। इस पर भी काम चल रहा है। ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट के बाद यह योजना काफी महत्वपूर्ण हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed