फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight killed, seven injured in road accidents

Lucknow News: सड़क हादसों में आठ की मौत, सात घायल

Wed, 27 Mar 2024 04:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 27 Mar 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Eight killed, seven injured in road accidents
लखनऊ। शहर के विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में सात लोग जख्मी भी हुए हैं।
विज्ञापन


महिगवां के भवानीपुर निवासी मजदूर रंजीत (25) सोमवार सुबह बहन के घर होली खेलने के लिए छठा मिल स्थित तरैया गांव गए थे। दोपहर में घर लौटते समय महिगवां में बांकेनगर कुंहरवा रोड पर सड़क किनारे लगे बोर्ड से उनकी बाइक टकरा गई। इससे रंजीत बाइक सहित नहर में गिर गए। पुलिस ने नहर से निकालकर रंजीत को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रंजीत के परिवार में पत्नी रानी और एक बच्चा है।

गौतमपल्ली स्थित मार्टिनपुरवा निवासी विशाल सिंह (22) एक महिला जज की गाड़ी चलाते थे। उनके भाई अंकित के मुताबिक सोमवार दोपहर विशाल बाइक से दोस्त राहुल व अभिषेक के साथ होली खेलने जा रहे थे। घर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे विशाल, अभिषेक व राहुल घायल हो गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल विशाल को ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विशाल के परिवार में पिता ज्ञान सिंह व मां पूनम देवी हैं।
विज्ञापन


एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड निवासी विशाल सिंह उर्फ शिवा (22) होम डिलीवरी का काम करते थे। सोमवार रात विशाल साथी विशाल गुप्ता के साथ बाइक से मनकामेश्वर मंदिर गए थे। लौटते समय हसनगंज इलाके में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को ट्राॅमा सेंटर पहुंचा, जहां इलाज के दौरान विशाल सिंह ने दम तोड़ दिया। उनके परिवार में पिता ऑटो चालक त्रिभुवन सिंह, दो भाई और मां रुचि सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बख्शी का तालाब में चंद्रिका देवी मंदिर के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सरैंया छठामील निवासी करन (18), उनकी बहन पायल (17) और मां संजू (35) घायल हो गईं। तीनों को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
वहीं, मूल रूप से लखीमपुर खीरी के रहने वाले बालक (60) गोसाईंगंज के कबीरपुर में रहकर मजदूरी करते थे। उनके बेटे हरिशंकर के अनुसार 22 मार्च की शाम पिता सब्जी लेने कबीरपुर मंडी गए थे। रास्ते में तेज रफ्तार चौपहिया वाहन की टक्कर से वो घायल हो गए थे। ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान रविवार रात उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी रमकल्ला व दो बच्चे हैं।
सरोजनीनगर के मुरलीनगर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राम उजागर शर्मा (72) सोमवार दोपहर अपनी गाय को हांकते हुए स्कूटी से उल्टी दिशा से घर आ रहे थे। हज हाउस के पास आशियाना निवासी आदित्य गुलाटी (26) की बाइक से उनकी स्कूटी टकरा गई। हादसे में राज उजागर की मौत हाे गई। आदित्य को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ठाकुरगंज के हाता सूरत सिंह निवासी शिवा कनौजिया (25) पीआरडी जवान थे। उनकी ड्यूटी आगरा एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट पर ट्रैफिक व्यवस्था में लगी थी। रविवार सुबह 10 बजे शिवा ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी पारा में तिकोनिया तिराहे के पास तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शिवा गंभीर रूप से घायल हो गए। पारा पुलिस ने शिवा को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही शिवा के परिजन अस्पताल पहुंच गए। उन लोगों ने घटनास्थल पर मौजूद एक ट्रैफिक दरोगा पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा व नारेबाजी की। कृष्णानगर पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। वहीं, हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने डंपर कब्जे में लिया है।
नाका के पान दरीबा निवासी राम सागर यादव (54) चारबाग रेलवे स्टेशन पर कुली थे। उनके बेटे राजकुमार के मुताबिक रविवार शाम पिता ड्यूटी खत्म होने के बाद पैदल घर लौट रहे थे। तभी चारबाग मेट्रो स्टेशन के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

आशियाना स्थित सेक्टर एम निवासी श्याम नारायण मिश्र (62) शनिवार रात घर के पास स्थित दुकान से पैदल घर लौट रहे थे। तभी सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वैन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल श्याम नारायण को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां रविवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके परिवार में पत्नी गायत्री देवी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed