यूपी : नौ महीने पहले प्रमोशन पाए आइ आईपीएस अधिकारियों को दी गई तैनाती, सांसद की पिटाई मामले में सीओ निलंबित
यूपी में नौ महीने पहले प्रमोशन पाने वाले आठ में से सात अफसरों को उन्हीं जगह पर तैनाती दी गई है जहां वह पहले थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौ महीने पहले प्रमोशन पाए आधा दर्जन से अधिक आईपीएस अफसरों को उम्मीद थी कि उन्हें किसी नए पद पर काम करने का मौका मिलेगा। लेकिन लंबे इंतजार के बाद शनिवार देर रात तबादलों का इंतजार कर रहे 8 में से 7 अधिकारियों को शासन ने उसी जगह पर तैनाती दे दी गई है।
शासन की ओर से आधी रात को जारी आठ आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची के मुताबिक एडीजी रैंक के अधिकारियों में विजय प्रकाश को फायर सर्विसेज में ही एडीजी के पद पर तैनाती दी गई है। वह पहले यहीं आईजी के पद पर तैनात थे। एसटीएफ में तैनात अमिताभ यश को वहीं आईजी से एडीजी एसटीएफ बना दिया गया है। नवनीत सिकेरा को पुलिस मुख्यालय से भवन एवं कल्याण का एडीजी बना दिया गया है।
आईजी रैंक के अधिकारियों में अभियोजन में डीआईजी के रूप में तैनात विनय कुमार यादव को वहीं आईजी के रूप में तैनाती दे दी गई है। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन में डीआईजी के रूप में तैनात हीरा लाल को वहीं आईजी बना दिया गया है। पीटीसी मुरादाबाद में डीआईजी के रूप में तैनात शिव शंकर सिंह को वहीं आईजी बनाया गया है। इसी तरह 1 जनवरी को एसपी से डीआईजी बने रवि शंकर छवि को वूमन पावर लाइन में ही डीआईजी के पद पर तैनाती दी गई है। वह यहीं पर एसपी के रूप में काम कर रहे थे। इसी तरह तकनीकी सेवा में एसपी के रूप में तैनात प्रतिभा अंबेडकर को तकनीकी सेवा में ही डीआईजी के पद पर तैनाती दी गई है।
देखें पूरी लिस्ट
प्रतापगढ़ में सांसद की पिटाई मामले में सीओ लालगंज जगमोहन सिंह यादव निलंबित
प्रतापगढ़ की सांगीपुर में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में सांसद संगम लाल गुप्ता पर हुए हमले के मामले में लालगंज के क्षेत्राधिकारी जगमोहन सिंह यादव को शासन ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश की रिपोर्ट पर की गई है। जगमोहन सिंह पर कार्यक्रम में जुटने वाली भीड़ और उसकी संवेदनशीलता का पूर्वानुमान न कर पाने का आरोप है।
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि प्रयागराज के अपर पुलिस महानिदेशक की ओर से बताया गया है कि क्षेत्राधिकारी लालगंज जगमोहन सिंह यादव ने महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रम स्थल पर लगने वाली पुलिस बल का पुर्वानुमान न करके पर्याप्त पुलिस बल का अभाव रखा गया। जिसकी वजह से मौके पर गंभीर शांति व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई। शासन ने इसे लापरवाही मानते हुए जगमोहन को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।