फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight injured in separate accidents

Lucknow News: अलग-अलग दुर्घटनाओं में आठ घायल

Tue, 23 Apr 2024 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 23 Apr 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Eight injured in separate accidents
श्रावस्ती। जिले में अलग-अलग हादसों में आठ लोग जख्मी हो गए। घायलों में गिलौला क्षेत्र में तीन, सिरसिया क्षेत्र में दो, भिनगा क्षेत्र में एक व इकौना क्षेत्र के पांच लोग शामिल हैं। जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र में रविवार रात चंदईपुर गांव निवासी वीरेंद्र बाइक से खुटेहना जा रहा था। तभी कलाम गांव के पास सामने से आ रहे वाहन से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पयागपुर थाना क्षेत्र के रामदीन पुरवा निवासी मनोज को गिलौला के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार कर दी। जिससे मनोज घायल हो गया। एक अन्य हादसे में बहराइच के मटेरा निवासी राजवीर की बाइक गिलौला के मलावा गांव के पास मवेशी से टकरा गई। सभी घायलों को सीएचसी गिलौला में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

वहीं सिरसिया के ग्राम सेमरा बैरिया कुंडी के पास दो बाइक टकराने से दोनों चालक जख्मी हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया गया है। वहीं भिनगा कोतवाली क्षेत्र के मोजे पुरवा गांव में चारा काटने वाली मशीन से एक व्यक्ति के हाथ की उंगलियां कट गईं। जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जबकि इकौना के पांच पीरान मस्जिद के निकट ई रिक्शा पलटने से रोजा बेगम पत्नी रशीद व बेटा कल्लू घायल हो गया। जिन्हें सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed