फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight injured in an accident on Poorvanchal Expressway in Amethi.

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा: तेल भरे टैंकर से टकराई तेज रफ्तार कार, सात महिलाओं समेत आठ घायल

Mon, 03 Feb 2025 02:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 03 Feb 2025 02:25 PM IST
सार

अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए एक दर्दनाक हादसे में सात महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार ईको कार तेल भरे टैंकर से टकरा गई।

विज्ञापन
Eight injured in an accident on Poorvanchal Expressway in Amethi.
हादसे का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी जिले से गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया जहां तेज रफ्तार ईको कार सामने जा रहे तेल टैंकर से टकरा गई। हादसे में सात महिलाओं समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जहां दो महिलाओं की स्थिति गंभीर देख ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


अन्य घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार सवार सभी लोग लखनऊ से कुशीनगर जा रहे थे। दरअसल ये पूरा मामला पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 67.5 का है जहां आज दोपहर एक तेज रफ्तार ईको वैन कार सामने जा रहे भारत पेट्रोलियम के टैंकर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी में बैठी सात महिलाओं समेत ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही बाजार शुकुल पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पीआरवी की गाड़ी से बाजार शुकुल सीएचसी पहुंचाया जहां सभी का इलाज शुरू हुआ जहां से दो महिलाओं की स्थिति गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। कार सवार सभी लोग लखनऊ से कुशीनगर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में हर्षिता (30) पुत्री प्रदीप तिवारी निवासी गोमती नगर विस्तार लखनऊ, गुड़िया (34) पत्नी सियाराम विश्वकर्मा निवासी गोमती नगर लोहिया थाना, पूजा (30) पत्नी लकी निवासी गोमती नगर लखनऊ, खुशी रॉय पुत्री लल्लन राय निवासी चंदौली, शिखा कुमारी (24) पुत्री विनोद वर्ष निवासी अमौसी थाना सरोजिनी नगर, गाड़ी चालक इरशाद अली पुत्र सिराज अहमद निवासी राजाजीपुरम लखनऊ, स्नेहा (20) पुत्री राजेश निवासी अमौसी लखनऊ और सौम्या (23) पुत्री अखिलेश तिवारी निवासी गोमती नगर लखनऊ शामिल हैं।


पूरे मामले पर बाजार शुकुल थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्रा ने कहा कि कार सवार सभी लोग लखनऊ से कुशीनगर जा रहे थे। जहां कार अनियंत्रित होकर टैंकर से टकरा गई। हादसे में घायल सभी लोगों सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से दो लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed