फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight including former assembly speaker Hriday Narayan Dixit were awarded Padma

UP: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित समेत आठ को पद्म श्री, साध्वी ऋतंभरा और रामबहादुर को पद्म भूषण

Sun, 26 Jan 2025 07:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Jan 2025 07:34 AM IST
सार

यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रीय चिंतक व लेखक हृदय नारायण दीक्षित समेत यूपी की आठ विभूतियों को पद्म श्री सम्मान सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Eight including former assembly speaker Hriday Narayan Dixit were awarded Padma
पीएम मोदी - फोटो : यूट्यूब वीडियो

विस्तार

केंद्र सरकार ने यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रीय चिंतक व लेखक हृदय नारायण दीक्षित समेत यूपी की आठ विभूतियों को पद्म श्री सम्मान देने का एलान किया है। इसके अलावा साध्वी ऋतंभरा को सामाजिक कार्यों और वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय को साहित्य, शिक्षा व पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पद्म भूषण से नवाजा गया है।

विज्ञापन


पद्म श्री पाने वालों में यूपी के आशुतोष शर्मा (साइंस एंड टेक्नोलॉजी), गनेश्वर शास्त्री द्रविण (साहित्य एवं शिक्षा), हृदय नारायण दीक्षित (साहित्य एवं शिक्षा), नरायण भाई (मरणोपरांत) पब्लिक अफेयर्स, सत्यपाल सिंह (खेल), श्याम बिहारी अग्रवाल (कला), सोनिया नित्यानंद (चिकित्सा), सैय्यद ऐनुल हसन (साहित्य एवं शिक्षा) शामिल हैं।

विज्ञापन

चिंतन और संघर्ष के लंबे अनुभव ने पद्म श्री के मुकाम तक पहुंचाया

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को चिंतन और संघर्ष के लंबे अनुभव ने पद्म श्री के मुकाम तक पहुंचाया। उन्नाव के छोटे से गांव लउवा में जन्मे दीक्षित आपातकाल के दौरान 19 माह जेल में रहे थे। आरएसएस के स्वयंसेवक से अपनी समाजसेवा की यात्रा प्रारंभ करने वाले दीक्षित जिला परिषद उन्नाव के सदस्य भी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती राजनीतिक जीवन में उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अत्याचार, स्थानीय व प्रदेशस्तरीय समस्याओं को लेकर लगातार आंदोलन, पद यात्राएं और जनअभियान चलाया। वे कई स्कूलों के प्रबंधक भी हैं। उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा के अध्यक्ष रहे। कुल पांच बार विधानसभा के सदस्य चुने गए।

विधान परिषद में भाजपा विधायक दल के नेता भी रहे

हृदय नारायण दीक्षित 2010-2016 तक विधान परिषद में भाजपा विधायक दल के नेता भी रहे। पंचायती और संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी भी निभाने के साथ भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य रहे। वे जनसंघ के पूर्णकालिक कार्यकर्ता के तौर पर जिला मंत्री रहे। भाजपा उत्तर प्रदेश के कई मोर्चों व प्रकोष्ठों के संयोजक व अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली।

दीक्षित विभिन्न दैनिक पत्रों और पत्रिकाओं में नियमित लेखन करते हैं। अब तक उनके 6 हजार लेख प्रकाशित हो चुके हैं। वेद और दर्शन के वे मर्मज्ञ माने जाते हैं। गीता पर उनके भाष्य आधिकारिक माने जाते हैं। वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश वाजपेयी बताते हैं कि हृदय नारायण दीक्षित को पद्म श्री देकर यह संदेश दिया गया है कि भाजपा में पुराने कार्यकर्ताओं की सदैव सुध ली जाती है।

पीएम और गृहमंत्री का जताया आभार, कहा-मेरे लेखन का सम्मान

पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री का हृदय से आभार। भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर मेरे सक्रिय लेखन के प्रति यह सम्मान है। मैं जितना समाजसेवा व राजनीति के फ्रंट पर सक्रिय रहा, उतना ही लेखन के क्षेत्र में। यह सम्मान पाकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। -हृदय नरायण दीक्षित

सीएम योगी ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को दी बधाई

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पद्म पुरस्कार 2025 के लिए चुने गए प्रदेश के सभी 10 विभूतियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सभी गणमान्य विभूतियों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपने विशिष्ट और असाधारण योगदान से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर प्रदेश को गौरवभूषित किया है। सभी विभूतियों ने अपने उत्कृष्ठ कार्यों और अटूट ध्येय निष्ठा से अनगिनत व्यक्तियों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। पूरे प्रदेश को इन पर गर्व है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed