फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight IAS transferred in uttar pradesh.

यूपी में आठ आईएएस अफसरों के साथ ही 12 पीसीएस के तबादले, इन पदों पर मिली तैनाती

Thu, 02 Aug 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 02 Aug 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
Eight IAS transferred in uttar pradesh.

सरकार ने बुधवार को आठ आईएएस व 12 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल कर दिया। स्थानांतरित किए गए आईएएस अफसरों में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में विशेष सचिव मासूम अली सरवर को पंचायती राज निदेशक के पद पर तैनाती दी गई है।

विज्ञापन


आकाश दीप को निदेशक पंचायती राज के प्रभार से मुक्त करते हुए स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के मिशन निदेशक के पद पर यथावत बनाए रखा गया है। निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार राजेंद्र कुमार सिंह को वर्तमान पदभार के साथ-साथ विशेष सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव परिवहन आराधना शुक्ला को वर्तमान पदभार के साथ-साथ नोएडा के विशेष कार्याधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। एनसीआर गाजियाबाद के अपर आयुक्त राजेश प्रकाश को वर्तमान पदभार के साथ-साथ अपर स्थानिक आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लघु सिंचाई विभाग में विशेष सचिव ए. दिनेश कुमार को इसी पद पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में तैनाती दी गई है। सहारनपुर के मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में सीईओ बनाया गया है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अमित सिंह बंसल को गीडा के सीईओ के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

स्थानांतरित किए गए वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों में लखनऊ में एसडीएम के पद पर तैनात अमित कुमार प्रथम का मऊ में नगर मजिस्ट्रेट के पद पर पूर्व में किए गए तबादले में संशोधन करते हुए नगर निगम लखनऊ में अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है।

इन 12 पीसीएस अफसरों के तबादले

अधिकारी का नाम-- वर्तमान तैनाती- नवीन तैनाती
अशोक कुमार सिंह--अपर आयुक्त, गोरखपुर मंडल गोरखपुर अतिरिक्त कार्यभार अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी,गीडा--अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गीडा, गोरखपुर।

रामानुजम सिंह--अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बलरामपुर-- अपर आयुक्त, गोरखपुर मंडल, गोरखपुर।

अजय कांत सैनी-- अपर निदेशक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय-- अपर आयुक्त, गोरखपुर मंडल, गोरखपुर।

रतिभान-- अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं उप संचालक चकबन्दी महाराज-- अपर आयुक्त, गोरखपुर मंडल, गोरखपुर।

अमित कुमार-- उपजिलाधिकारी, स्थानान्तरणाधीन नगर मजिस्ट्रेट, मऊ-- अपर नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ।

बदलू प्रसाद-- उपजिलाधिकारी, सिद्घार्थनगर-- नगर मजिस्ट्रेट, मऊ।

राजेंद्र सिंह सेंगर-- अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कानपुर देहात-- अपर जिलाधिकारी (नगर) मुरादाबाद।

अनिल कुमार मिश्रा-- अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), संतकबीरनगर-- अपर जिलाधिकारी, बागपत।

डा. वन्दना वर्मा-- विशेष सचिव, संस्कृति विभाग एवं अपर निदेशक संस्कृति-- निदेशक, महिला कल्याण।

शिशिर-- विशेष सचिव, भाषा विभाग को वर्तमान पद के साथ-साथ विशेष सचिव, संस्कृति विभाग का अतिरिक्त कार्यभार प्रदान किया गया है।

शेषमणि पांडेय-- विशेष सचिव एवं निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग-- मुख्य कार्यपाल अधिकारी, भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण, भदोही।

रघुबीर-- विशेष सचिव, धर्मार्थ कार्य विभाग-- विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed