फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight-hour power cut in Indiranagar

इंदिरानगर की बिजली काटे जाने पर प्रदर्शन, लगाया जाम

Fri, 14 Nov 2014 01:23 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Nov 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
Eight-hour power cut in Indiranagar

पोल और ट्रांसफार्मर लगाने के लिए इंदिरानगर में आठ घंटे तक बिजली काटे जाने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने सेक्टर 14 उपकेंद्र पर हंगामा किया।

विज्ञापन


इलाकाई इंजीनियरों के खिलाफ नारेबाजी करते उपभोक्ताओं ने तकरोही रोड जाम कर दी। बवाल बढ़ता देख लेसा ने आनन-फानन में बिजली चालू कर लोगों को शांत कराया।

सेक्टर 11 निवासी विनोद राय, शिवशंकर वर्मा, श्रीनिवास शुक्ला के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे इलाके के जेई कर्मियों को लेकर एक पार्क में दूसरे आवासीय इलाके माधवनगर की बिजली सप्लाई के लिए पोल एवं ट्रांसफार्मर लगाने पहुंचे।
विज्ञापन


कॉलोनी के लोगोें ने पार्क में ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध किया। इससे नाराज होकर इंजीनियर ने पूरी कॉलोनी की बिजली कटवा (बंद) दी। कर्मचारी शाम को काम करने के बाद वापस लौट गए और बिजली चालू नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नाराज होकर करीब 50-60 लोग शाम छह बजे सेक्टर 14 उपकेंद्र पहुंच गए। नारेबाजी कर सामने की सड़क पर आवागमन ठप कर दिया। इसके बाद उपकेंद्र कर्मचारी तुरंत बिजली जोड़ने भागे।

लोगों ने बताया कि रात 8 बजे बिजली चालू हो सकी। इस दौरान जलापूर्ति भी प्रभावित हुई। वहीं 132 केवी नवीकोटनंदना उपकेंद्र  में आई तकनीकी खराबी के चलते गुरुवार की सुबह दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक पावर स्टेशन बीकेटी,इटौंजा व बौरुमऊ की बिजली गुल रही।

पुलिस प्रवर्तन दल ने काकोरी एवं मलिहाबाद में छापामारी करके 14 लोेगों के खिलाफ बिजली चोरी की कार्रवाई की। यह बिजली चोरी काकोरी के खालिदपुर एवं गढ़ी गांव और मलिहाबाद के सहलामऊ में पकड़ी गई।


यहां पर ग्रामीण सीधे लाइन से केबल फंसाकर बिजली का उपभोग कर रहे थे। इनमें 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है और तीन लोगों से 58 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed