फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight flights were cancelled, and over 450 tickets were cancelled

Lucknow News: आठ उड़ानें निरस्त, 450 से अधिक टिकट कराए गए रद्द

Fri, 06 Mar 2026 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Eight flights were cancelled, and over 450 tickets were cancelled
लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के बीच विमानों का संचालन सामान्य नहीं हो सका है। बृहस्पतिवार को दम्माम, दुबई, अबुधाबी आदि की आठ उड़ानें निरस्त रहीं। इस कारण 450 से अधिक टिकट निरस्त करवाए गए। एयरलाइनों ने सवा दो लाख रुपये का रिफंड दिया। कई कंपनियों ने हालात सामान्य होने के बाद टिकट जारी करने की बात कही है।
विज्ञापन

ईरान पर हमले के बाद से खाड़ी देशों की उड़ानों का संचालन गड़बड़ा गया है। ईरान व दुबई का एयरस्पेस बंद होने से लखनऊ से खाड़ी देशों की उड़ानें निरस्त कर दी गई हैं। पहले इनकी संख्या 17 थी, जो बृहस्पतिवार को घटकर आठ रह गई।
विज्ञापन


दुबई की एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-193, अबुधाबी के लिए इंडिगो की 6ई-1415, दम्माम के लिए इंडिगो की उड़ान 6ई-097 रद्द रही। शारजाह से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-1424, दुबई से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-198, अबुधाबी से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-1416, दम्माम से आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-098 तथा दुबई से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-194 रद्द रही। उधर, अमौसी एयरपोर्ट पर यात्री पर उनके परिजन विमानों की जानकारियां लेने के लिए काउंटरों के चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




रिफंड के लिए भी यात्री परेशान

धीरेंद्र सिंह ने दुबई से लखनऊ का हवाई टिकट करवाया था। तीन मार्च को उनकी उड़ान निरस्त किए जाने के बाद से वह रिफंड के लिए परेशान हैं। ऐसे ही मो. इखलाक अहमद ने रियाद के लिए टिकट करवाया था। एयरस्पेस बंद होने से उनका टिकट निरस्त हो गया है, लेकिन अब तक रिफंड नहीं आया। एयरलाइन से संपर्क करने पर बताया गया कि टिकट एजेंट के खाते में पैसा भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed