फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eight drowned in ghaghra river in barabanki.

घाघरा नदी के तेज बहाव में एक के बाद एक आठ लोग डूबे, दो की मिली लाशें, अन्य की तलाश जारी

Sun, 13 May 2018 09:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Updated Sun, 13 May 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
eight drowned in ghaghra river in barabanki.
नदी के किनारे लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : amar ujala

बाराबंकी के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के रामपुर हड़ाहा गांव के निकट घाघरा में उतरे आठ लोग तेज बहाव के चलते एक के बाद एक डूबने लगे। घटना के बाद कोहराम मच गया। डूबने वालों में दो के शव बाहर निकाले गए जो पति-पत्नी के निकले। दोनों ही लखनऊ के तेलीबाग निवासी थे।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने अन्य लोगों की तलाश शुरू की पर देर शाम तक किसी का पता नहीं लग सका था। मौसम खराब होने के कारण रेसक्यू कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही थी। एसडीएम सिरौलीगौसपुर व स्थानीय पुलिस घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन


कस्बा इचौली निवासी शहनवाज पुत्र शब्बीर के यहां दस्तारबंदी की दावत में शामिल होने के लिए शनिवार को कई रिश्तेदार आए थे। उन्हीं में से आठ लोग रविवार को रामपुर हड़ाहा गांव के निकट शाम करीब छह बजे घाघरा के बरायनघाट पर घूमने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पानी में उतर कर एक-दूसरे पर पानी डाल ही रहे थे कि एक का पैर तेज बहाव के चलते फिसल गया और वह डूबने लगा। उसी को बचाने में एक के बाद एक सभी लोग डूबने लगे। काफी मशक्कत के बाद अमजद (35) व उनकी पत्नी धन्नो (32) का शव बाहर निकाला गया। इस बीच वहां पर पहुंचे नूरआलम ने दोनों की शिनाख्त पति पत्नी के रूप में की, अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed