फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight crore rupees transferred to 79 mule accounts

Lucknow News: 79 म्यूल खातों में ट्रांसफर किए आठ करोड़ रुपये

Wed, 01 Jul 2026 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Eight crore rupees transferred to 79 mule accounts
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में सोमवार को अपार्टमेंट से पकड़े गए ठगी के चारों आरोपियों को उनके दो सरगना व्हाट्सएप से दिशा-निर्देश देते थे। बिहार के पूर्वी चंपारण निवासी निप्पु कुमार, मनीष कुमार, सन्नी व उन्नाव निवासी सत्येंद्र ने इन्हीं के कहने पर 79 म्यूल खाते खोलकर उनमें आठ करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे।
विज्ञापन

एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार के मुताबिक सरगना कभी भी इन चारों से नहीं मिलते नहीं थे। वे सिर्फ व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये संपर्क करते थे। ग्रुप का नाम स्पोर्ट बाबा रखा था। चारों आरोपी खास तौर पर ठेला और खोमचा लगाने वालों को ठगते थे।
विज्ञापन


पहले पांच हजार फिर होता कमीशन पर खेल
आरोपी पहले पांच हजार रुपये का कमीशन देते थे। भेद खुल जाने पर ठगी की रकम में दस फीसदी कमीशन देने का लालच देते थे। एडीसीपी ने बताया कि पुलिस म्यूल खाताधारकों का लगाने के साथ उन जनसुविधा केंद्रों का पता लगा रही है जो लोगों के आधार कार्ड में फेरबदल करते थे। दोनों सरगना की तलाश में पुलिस और साइबर सेल की तीन टीमें रायबरेली, सीतापुर, हरदोई में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


म्यूल खाते को समझें...
म्यूल खाता वह होता है, जो दूसरे की पहचान और दस्तावेज से खोले जाते हैं। इनका इस्तेमाल साइबर ठग करते हैं। इन खातों में ठगी की कमाई ट्रांसफर की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed