{"_id":"c8ff1d8278a4cc7a65052eb565994514","slug":"eight-colleges-gets-notice-for-not-filling-examination-form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं भरा परीक्षा फॉर्म, आठ कॉलेजों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं भरा परीक्षा फॉर्म, आठ कॉलेजों को नोटिस
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 19 Sep 2014 03:03 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा फॉर्म भरने के बाद नामावली सबमिट न करने पर आठ कॉलेजों को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी कॉलेजों को 20 जुलाई तक नामावली ऑनलाइन सबमिट करने के लिए निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने की सूरत में इन कॉलेजों के बच्चे बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा की फीस जमा करने की अंतिम तिथि छह सितंबर को समाप्त हो चुकी है। 20 सितंबर तक सभी कॉलेजों को उनके यहां के बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने वाले स्टूडंट्स की नामावली अपडेट करनी है।
राजधानी के 687 कॉलेजों में आठ को छोड़कर बाकी सभी ने अपने यहां की नामावली अपडेट करनी है। आठों कॉलेजों ने अपने यहां के फॉर्म भर दिए हैं लेकिन नामावली अपडेट नहीं की है।
ऐसे में गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक पीसी यादव ने इन कॉलेजो को नोटिस जारी करके 20 सितंबर तक नामावली अपडेट करने को कहा है।
हेराल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज रामनगर, साकेत पब्लिक इंटर कॉलेज आदिल नगर, चित्रांश विद्यापीठ इंटर कॉलेज आलमनगर, आजाद नगर हायर सेकंडरी स्कूल जागृतिनगर को नोटिस जारी किया गया है।
साथ ही अभिनव गर्ल्स इंटर कॉलेज गायत्रीपुरम कुर्सीरोड, मां गांधी इंटर कॉलेज चौक, मां श्री महाकाली इंटर कॉलेज हरिहरपुर निलमथा और साईं पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल नीलमथा को भी नोटिस जारी किया गया है।