फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight cases of fraud worth Rs 1.08 crore registered against Ansal

Lucknow News: अंसल पर 1.08 करोड़ की ठगी के आठ केस दर्ज

Sat, 09 Aug 2025 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Eight cases of fraud worth Rs 1.08 crore registered against Ansal
लखनऊ। अंसल के खिलाफ प्लॉट, विला के नाम पर 1.08 करोड़ रुपये की ठगी की आठ एफआईआर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज कराई गई है। इसके साथ की शहर भर के थानों में कंपनी के खिलाफ दर्ज मुकदमों की संख्या 268 हो गई है।
विज्ञापन

मूल रूप से जौनपुर के हुसैनाबाद निवासी विजय लक्ष्मी और सुरेश चंद्र ने वर्ष 2010 में कंपनी से संपर्क किया था। अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें दो प्लॉट दिखाए। पसंद आने पर विजय लक्ष्मी ने किस्तों में 17.73 लाख और सुरेश ने 11.46 लाख रुपये जमा कराए। हालांकि, 14 साल बाद भी उनके नाम पर प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं हुई।
विज्ञापन


गोमतीनगर के विवेकखंड निवासी ऋतुराज मिश्र ने 13 सितंबर 2010 को 21.52 लाख रुपये जमा कर अंसल में पाइन वुड विला बुक कराया था। इसके बाद भी न तो विला का निर्माण हुआ और न उन्हें कब्जा मिला। गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-7 निवासी रामनयन पाल ने प्लॉट के लिए 10.29 लाख, मुरादाबाद के प्रमोद कुमार पाल ने 12.94 लाख, प्रयागराज के न्याय विहार कॉलोनी के राकेश कुमार पांडेय ने 13.21 लाख रुपये जमा किए, पर इन्हें कब्जा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोमतीनगर के विनय खंड निवासी मधु श्रीवास्तव ने वर्ष 2011 में दुकान बुक कर 18.31 लाख और इंदिरानगर की वंदना यादव ने प्लॉट के लिए 2.62 रुपये कंपनी को दिए, पर इन्हें भी कुछ नहीं मिला। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed