फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight almirah vanished from state archives.

राजकीय अभिलेखागार से आठ अलमारियां गायब

Tue, 22 Dec 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 Dec 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
Eight almirah vanished from state archives.

राजकीय अभिलेखागार से ऐतिहासिक दस्तावेजों वाली आठ अलमारियां चोरी होने का मामला आखिरकार सोमवार को महानगर कोतवाली में दर्ज कराया गया। जिसकी जांच-पड़ताल मंगलवार से होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन


महानगर स्थित राजकीय अभिलेखागार में बीती बृहस्पतिवार रात को रिकॉर्ड रूम से अलमारियां चोरी चली गईं थीं। इसकी शिकायत कीपर ने कार्यवाहक निदेशक रुबीना बेग से की थी। बावजूद पुलिस सूचना नहीं दी गई और अधिकारियों के स्तर पर मामले को दबाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को अमर उजाला में ‘अभिलेखागार में अहम दस्तावेज वाली आठ अलमारियां गायब’ शीर्षक खबर छपी थी। इसके बाद कार्यवाहक निदेशक रुबीना बेग ने सोमवार को महानगर कोतवाली में अभिलेखागार के रिकॉर्ड रूम में हुई चोरी की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुबीना बेग ने बताया कि अभिलेखागार में कर्मचारियों का कॉकस है, जो बहुत ही दुष्ट है। कर्मचारी इसलिए बवाल कर रहे हैं, ताकि मैं अभिलेखागार में न बैठूं। यहां पहले जुए-शराब का अड्डा था। मैंने इसे बंद कराया था।

बनेगी चार सदस्यीय जांच समिति

Eight almirah vanished from state archives.

संस्कृति सचिव अनीता सी. मेश्राम ने बताया कि अभिलेखागार के रिकॉर्ड रूम से गायब हुईं अलमारियों के मामले में जांच समिति बनाने के लिए कार्यवाहक निदेशक रुबीना बेग को निर्देशित कर दिया है। रुबीना बेग ने बताया कि मंगलवार को चार सदस्यीय समिति बनाई जाएगी।

लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
अभिलेखागार में अमूल्य दस्तावेजों की सुरक्षा महज दो सिक्योरिटी गार्ड के भरोस है। कार्यवाहक निदेशक रुबीना ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। इसके लिए संस्कृति विभाग से बातचीत होगी। साथ ही रिकॉर्ड रूम की चाबियां दफ्तर बंद होने के बाद मेरे घर भिजवाई जाएंगी।

मामले पर महानगर कोतवाली एसएसआई विद्यासागर पाल का कहना है कि राजकीय अभिलेखागार की कार्यवाहक निदेशक की ओर से अलमारियां चोरी होने की तहरीर दी गई है। चूंकि, मामले में ताला तो टूटा नहीं है। अंदरुनी मामला लग रहा है, लेकिन चौकी इंचार्ज एसपी सिंह मामले की जांच-पड़ताल करेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed