फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eid to be celebrated tomorrow in India.

चांद दिखा, ईद का ऐलान, ये है लखनऊ की मस्जिदों में नमाज का समय

Sun, 25 Jun 2017 09:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 25 Jun 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
Eid to be celebrated tomorrow in India.

लखनऊ में मरकजी चांद कमेटी अध्यक्ष व ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने चांद दिखने का ऐलान कर दिया है। ईद कल मनाई जाएगी।  वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-फि तर के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ईद-उल-फि तर का त्यौहार खुशी और मेल-मिलाप का पैगाम लेकर आता है।

विज्ञापन


खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह सभी को समाज में अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है। इसके सा‌थ ही सभी जश्न और उल्लास में डूब गए। रोजेदार मुस्लिम रमजान के पाक महीने के बाद ईद को अल्लाह का तोहफा मानते हैं। हालांकि, शिया धर्मगुरू मौलाना कल्बे सादिक ने रमजान पूर्व ही 26 जून को ईद होने का ऐलान कर दिया था।
विज्ञापन


ईद की नमाज का समय
मस्जिद--समय
आसिफी मस्जिद हुसैनाबाद--11:00 बजे
टीले वाली मस्जिद पक्कापुल--9:00 बजे
मस्जिद धन्ने खां डालीगंज स्टेशन--10:00 बजे
ईदगाह खदरा--9:00 बजे

मस्जिद मौलाना इश्तियाक--10:00 बजे
शाही मस्जिद लाहौरगंज डालीगंज--9:00 बजे
मस्जिद शाहदोसी शाह खदरा--9:00 बजे
मस्जिद शाहेरजा सदर--8:30 बजे

मस्जिद बिलाली मीठी खिचड़ी--8:00 बजे
मस्जिद बेल वाली खदरा--8:00 बजे
जमीअतुल कुर्रा टीजी हास्टल रोड खदरा--9:30 बजे
मदीना मस्जिद राइन नगर हरदोई रोड--8:30 बजे

लाल मस्जिद हरदोई रोड--8:00 बजे
मस्जिद हरी मुशाहिदी खदरा--8:30 बजे
मस्जिद हबीबी पुरानी बासमंडी--8:00 बजे
मस्जिद कारी साहब कदम रसूल--7:00 बजे
दरगाह हजरत अब्बास रुस्तम नगर--10:00 बजे

मस्जिद जन्नत की खिड़की चौक--9:00 बजे
मस्जिद तहसीन अली खां चौक    --9:00 बजे
मस्जिद कूफा काजमैन--9:00 बजे
इमामबाड़ा दियानुददौला--11:00 बजे
मस्जिद ताकवाली--9:00 बजे
मस्जिद पड़ाईन अमीनाबाद--8:30 बजे
इमामबाड़ा शाहनजफ--9:00 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed