{"_id":"67ae566dc0f246fc5c05752f","slug":"eggs-are-being-purchased-below-cost-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1076740-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लागत से कम मूल्य पर खरीदे जा रहे अंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लागत से कम मूल्य पर खरीदे जा रहे अंडे
विज्ञापन
विरोध जताते व्यापारी।
लखनऊ। अंडों की खरीद उत्पादन लागत से कम मूल्य पर करने के विरोध में बृहस्पतिवार को अंडा उत्पादक किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने अंडों का मूल्य तय करने के लिए समिति का गठन करने की मांग की है।
कुक्कुट विकास समिति उत्तर प्रदेश के बैनर तले पशुपालन निदेशालय निदेशक में एकत्र हुए अंडा उत्पादक किसानों की अगुवाई कर रहे समिति के अध्यक्ष वीपी सिंह ने अंडा माफिया व नेशनल एग कोऑर्डिनेशन कमेटी पर अंडे का उत्पादन लागत से कम मूल्य घोषित करने का आरोप लगाया है। कहा, एनईसीसी लगातार किसानों का शोषण कर रहा है।
कहा कि सरकार की किसान समर्थक नीतियों को एनईसीसी, अंडा माफिया के साथ मिलकर बर्बाद कर रही है। इस मौके पर समिति के पूर्वांचल प्रभारी डीपी सिंह, सचिव मोहम्मद नाजिम, पश्चिमी यूपी प्रभारी मंसूर अहमद, रवि सिंह, ब्रजेंद्र सिंह, मोदनवाल, वसीउल हसन, मोहम्मद आकिफ, मोहम्मद सैफ, नायाब सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।