{"_id":"68c1e635e943e408230724c7","slug":"efforts-to-improve-kaiserbagh-crossing-police-booth-will-be-shifted-parking-will-be-built-lucknow-news-c-13-knp1050-1378346-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कैसरबाग चौराहे को सुधारने की कवायद, पुलिस बूथ शिफ्ट होगा, पार्किंग बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कैसरबाग चौराहे को सुधारने की कवायद, पुलिस बूथ शिफ्ट होगा, पार्किंग बनेगी
विज्ञापन
कैसरबाग चौराहे पर लगा जाम।
लखनऊ। कैसरबाग चौराहे और उसके आसपास के क्षेत्र को सुधारने व ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करने के लिए मंडलायुक्त ने बुधवार को निरीक्षण किया और चौराहे का सुंदरीकरण करने के साथ ही पुलिस बूथ शिफ्ट करने और दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग बनाने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने एलडीए वीसी और नगर आयुक्त से कहा कि कैसरबाग चौराहे व बस स्टैंड चौराहे (राजा नवाब अली रोड) पर बने पुलिस बूथ को यातायात की बेहतरी के लिए शिफ्ट करना जरूरी है। इसे प्राथमिकता पर कराया जाए। चौराहे से प्रत्येक मार्ग पर 50 मीटर दूरी तक नो वेंडिंग जोन व नो पार्किंग जोन बनाएं। अमीरूदौला लाइब्रेरी के सामने अतिक्रमण हटाकर कैसरबाग बाजार में आने वाले दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग बनाएं। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए कि नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा पर सख्त कार्रवाई करें।
जलभराव की समस्या का निस्तारण करें...
मंडलायुक्त ने जलकल विभाग के अफसरों से कहा कि चौराहे के आसपास जलभराव है। इसके निस्तारण के लिए ड्रेनेज व सीवरलाइन की मरम्मत तत्काल शुरू कराएं।
बाराबंकी डिपो की बसें कैसरबाग नहीं आएंगी
मंडलायुक्त ने आरएम रोडवेज से कहा कि
बाराबंकी डिपो की बसें कैसरबाग बस अड्डे पर न आने दें। इन बसों को अवध बस स्टैंड पर ही पार्क कराएं। कैसरबाग बस अड्डे को वनवे रूट में ही संचालित कराएं। यहां बने अंडरपार्क को संचालित करने के लिए नगर निगम अफसरों को निर्देशित किया है।