फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Efforts started to purify Kukrail

Lucknow News: कुकरैल को निर्मल बनाने के प्रयास शुरू

Wed, 18 Sep 2024 07:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
Efforts started to purify Kukrail

विज्ञापन
लखनऊ। कुकरैल नदी को पुनर्जीवित करने के प्रयास शुरू हो गए हैं। इसके उद्गम स्थल बीकेटी के अस्ती गांव में खोदाई का काम चालू कर दिया गया है। नदी में पानी रहे और उसकी अविरलता न बाधित हो, इसके लिए आस-पास के तालाबों को भी कुकरैल से जोड़ा जा रहा है। कुल 28 किमी के प्रोजेक्ट में ग्रामीण क्षेत्र के 4.2 किमी हिस्से में मनरेगा के तहत काम शुरू हो गया है। वहीं, पूरी नदी की सफाई के लिए सिंचाई विभाग ने विस्तृत डीपीआर शासन को भेजी है।

कुकरैल अपने उद्गम स्थल बीकेटी ब्लॉक के अस्ती गांव में ही अंतिम सांसें ले रही है। यहां से गोमती बैराज तक 28 किमी लंबी नदी में पानी रहे, इसके लिए इसे पुराने स्वरूप में लाने के प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में आस-पास के 22 तालाबों को नदी से जोड़ा जाना है। मनरेगा के तहत अब तक आठ को नदी से जोड़ा जा चुका है, बाकी पर काम चल रहा है। इसके लिए 30 लाख रुपये का बजट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 किमी लंबी नदी का 4.2 किमी हिस्सा ग्रामीण, 19.23 किमी वन क्षेत्र और सात किमी का हिस्सा नगरीय क्षेत्र में आता है। ग्रामीण क्षेत्र के लिए सीडीओ, वन क्षेत्र के लिए डीएफओ और नगरीय क्षेत्र के लिए नगर आयुक्त को जिम्मेदारी दी गई है। मंडलायुक्त नोडल हैं।

डीपीआर को मंजूरी का इंतजार

जीर्णोद्धार योजना में प्रमुख रूप से नदी की सफाई होनी है। सिंचाई विभाग ने ग्राम्य विकास, वन विभाग व नगर आवास विभाग के साथ बैठक कर विस्तृत डीपीआर बनाई है, जिसे नगर आवास विभाग को भेजा गया है। इससे पहले बांध के अंदर डूब क्षेत्र में आने से अकबरनगर के अवैध निर्माण को ढहाकर वहां वनक्षेत्र विकसित किया गया है। सिंचाई विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर मुकेश कुमार का कहना है कि डीपीआर को शासन से मंजूरी मिलते ही आगे का काम शुरू किया जाएगा।


अभी यह है स्थिति

कुकरैल के उद्गम स्थल पर एक कुआं व दो बड़े तालाब हैं। इसके आगे नदी सूखी है। यहां से किसान पथ तक मनरेगा के तहत 1.5 किमी की ड्रेन की खोदाई की गई है। आगे का काम बाकी है। नदी के वन विभाग के क्षेत्र से नगरीय हिस्से के दायरे तक के 24 किमी में गंदा पानी गिरता है, जो गोमती बैराज में जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed