फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   efforts for compromise in SP continue.

सपा में सुलह के लिए आगे आए मुलायम, शिवपाल को मिल सकता है बड़ा पद

Sat, 18 Mar 2017 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Mar 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
efforts for compromise in SP continue.
अखिलेश, मुलायम व शिवपाल - फोटो : amar ujala

यूपी विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद मुलायम सिंह के कुनबे में सुलह की कोशिशें तेज हो गई है। सपा विधायक दल की बैठक में शिवपाल सिंह यादव के पहुंचने से इसके संकेत मिलने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


लंबे समय बाद अखिलेश यादव और शिवपाल मंच पर साथ-साथ बैठे। उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ इशारों में भी हमला नहीं किया।

सपा के कुनबे में चार महीने चली रार इस साल के पहले दिन चरम पर पहुंच गई थी, जब सपा के विशेष अधिवेशन में मुलायम सिंह को हटाकर अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया।
विज्ञापन


शिवपाल को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से चार दिन पहले सपा के इस घटनाक्रम का चुनाव पर भी असर पड़ा।

परिवार के कई सदस्य हार गए चुनाव

efforts for compromise in SP continue.
मुलायम सिंह यादव

मुलायम सिंह जसवंतनगर (इटावा), लखनऊ कैंट और मल्हनी (जौनपुर) के अलावा किसी सीट पर चुनाव प्रचार के लिए नहीं गए। शिवपाल भी जसंवतनगर सीट तक ही सीमित रहे।

सपा के लिए चुनावी नतीजे निराशाजनक रहे। मुलायम की पुत्रवधू अपर्णा, भतीजे अनुराग यादव भी चुनाव हार गए। अब कुनबे की रार थामने के लिए मुलायम आगे आए हैं। उनके कहने पर ही शिवपाल ने विधायक दल की बैठक में हिस्सा लिया।

मुलायम चाहते हैं कि परिवार के विवाद को खत्म कर पार्टी को एक बार फिर आगे बढ़ाया जाए। इसलिए उन्होंने हार के बाद भी अखिलेश के प्रति लचीला रुख अपनाया। हालांकि वह शिवपाल को पार्टी में सम्मान दिए जाने के पक्षधर हैं।

अखिलेश के नजदीकी आजम को देना चाहते हैं जिम्मेदारी

efforts for compromise in SP continue.

सपा का एक खेमा चाहता है कि विधायक दल का नेता बनाकर शिवपाल को सम्मान दिया जा सकता है। मुख्य विपक्षी पार्टी होने के नाते सपा विधायक दल का नेता ही विपक्ष का नेता होगा।

इससे परिवार का विवाद भी थम सकता है, लेकिन अखिलेश के नजदीकी लोग इस पद पर रामगोविंद चौधरी या आजम खां को देखना चाहते हैं। पलड़ा रामगोविंद चौधरी का भारी माना जा रहा है। वह अखिलेश यादव के नजदीकी समझे जाते हैं।

सपा विधायक दल का नेता पद तय करेगा कि परिवार की रार थमेगी या और बढ़ेगी। इस मुद्दे पर खींचतान भी बढ़ सकती है। यह भी संभव है कि परिवार के विवाद को खत्म करने के लिए मुलायम सिंह कोई नया फार्मूला पेश करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed