फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Efforts are underway to dilute the formaldehyde liquid that spilled following the overturning of a tanker.

Lucknow News: टैंकर पलटने से फैले फॉर्मेल्डिहाइड लिक्विड को डायल्यूट करने का काम जारी

Wed, 28 Oct 2026 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Efforts are underway to dilute the formaldehyde liquid that spilled following the overturning of a tanker.
टैंकर पलटने से फैले फॉर्मेल्डिहाइड लिक्विड को डायल्यूट करने का काम जारी 
बख्शी का तालाब। मानपुर बाना गांव के सामने टैंकर पलटने से फैले फॉर्मेल्डिहाइड लिक्विड को 24 घंटे बाद भी डायल्यूट नहीं किया जा सका है। लिक्विड को डायल्यूट करने का काम जारी है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने घटनास्थल के ढाई किलोमीटर के दायरे में वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेडिंग की है। वहीं, केमिकल के प्रभाव में आए लोगों को जरूरत पड़ने पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात है। संडीला स्थित केमिकल फैक्टरी से सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे चालक और हेल्पर लिक्विड भरा टैंकर लेकर गुडंबा के पैकरा मऊ जा रहे थे। बख्शी का तालाब में मानपुर बाना गांव के सामने टैंकर का टायर फट गया, जिससे टैंकर पलट गया और लिक्विड फैल गया। हादसे के बाद चालक मनीष मौके से भाग निकला था।
विज्ञापन

एसीपी बख्शी का तालाब अंकित बंसल ने बताया कि फैक्टरी मालिक मनु गुप्ता से केमिकल के भंडारण और टैंकर मालिक से परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे गए हैं। छह डंपर मिट्टी में दबे लिक्विड को हटाने का काम जारी है। टैंकर के हेल्पर हरदोई के रामपुर निवासी गौरव मिश्रा से पूछताछ में सामने आया कि चालक मनीष तीन दिन पहले ही ड्यूटी पर आया था। इसलिए फैक्टरी मालिक को उसके बारे में पूरी जानकारी नहीं थी। चालक की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं।
विज्ञापन


जरूरत पड़ने पर मिलेगी चिकित्सा सहायता

घटनास्थल पर डीजी हेल्थ पवन कुमार अरुण, सीएमओ नरेंद्र बहादुर सिंह और सीएचसी अधीक्षक जेपी सिंह तैनात हैं। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि प्रभावित लोगों को जरूरत पड़ने पर चिकित्सा सहायता देने के लिए दो एंबुलेंस और छह सदस्यीय मेडिकल टीम तैनात है। आंखों में जलन या सांस लेने में परेशानी होने पर लोगों को अस्पताल में संपर्क करने की सलाह दी गई है। अधिक परेशानी होने पर चिकित्सा टीम से भी मदद ली जा सकती है। सांस संबंधी परेशानी, अस्थमा और टीबी से पीड़ित लोगों को विशेष एहतियात बरतने को कहा गया है।

टैंकर पलटने से फैले फॉर्मेल्डिहाइड लिक्विड को डायल्यूट करने का काम जारी 

टैंकर पलटने से फैले फॉर्मेल्डिहाइड लिक्विड को डायल्यूट करने का काम जारी 

टैंकर पलटने से फैले फॉर्मेल्डिहाइड लिक्विड को डायल्यूट करने का काम जारी 

टैंकर पलटने से फैले फॉर्मेल्डिहाइड लिक्विड को डायल्यूट करने का काम जारी 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed