{"_id":"6a08d45e826e6ae8ca06e9ea","slug":"effort-to-preserve-the-luster-of-dasheri-mangoes-bags-distributed-lucknow-news-c-13-lko1096-1740692-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दशहरी आम की चमक बचाने की जुगत, बांटे बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दशहरी आम की चमक बचाने की जुगत, बांटे बैग
Sun, 17 May 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 17 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
किसानों को बैग बांटते एसडीएम और मंडी सचिव व मैंगो बैग का इस्तेमाल करते बागवान।
मलिहाबाद। मलिहाबाद के दशहरी आम देश के साथ विदेश में अपनी चमक बिखेरते हैं। इस चमक को फीका होने से बचाने के लिए मलिहाबाद के ज्यादातर बागवान आमों पर बैगिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे आम को कीट, कालेपन और तेज धूप से बचाया जा सके। बैगिंग की कीमत बाजार में लगभग दो रुपये है। आम कारोबारी सुनील गुप्ता ने बताया कि अभी तक ज्यादातर किसान इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि बड़े पेड़ों पर लगाने के लिए लेबर, सीढ़ी सहित काफी मेहनत करनी पड़ती है। छोटे पेड़ों में आसानी से लगाया जा सकता है। मंडी में बैगिंग आमों की कीमत 60 से 70 रुपये प्रति किलो होती है। बैगिंग पर लागत लगभग तीन रुपये आती है।
नवीन उपमंडी में शनिवार को एसडीएम मलिहाबाद अंकित कुमार और मंडी सचिव सुभाष सिंह ने लगभग 40 किसानों को लगभग डेढ़ लाख बैग वितरण किए। मंडी सचिव ने बताया कि एक हेक्टेयर किसान को एक हजार बैग व दो हेक्टेयर को दो हजार बैग वितरण किया गया है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पांच लाख वितरण का लक्ष्य रखा गया है।