{"_id":"5fa56f2d8ebc3ea372521eab","slug":"effective-measures-to-break-the-chain-of-infection-of-kovid-19-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 के संक्रमण की चेन तोड़ने को करें प्रभावी उपाय: योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 के संक्रमण की चेन तोड़ने को करें प्रभावी उपाय: योगी
Fri, 06 Nov 2020 09:13 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 06 Nov 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रम के लिए लगातार सतर्कता व सावधानी बरतने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए प्रभावी उपाय किए जाएं। मुख्यमंत्री शुक्रवार को अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी पर्वों की तैयारियों के सिलसिले में बाजारों में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए विभिन्न समूहों की फोकस टेस्टिंग का कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि डेंगू सहित विभिन्न संचारी रोगों को नियंत्रित करने के लिए एंटी लार्वा रसायनों का नियमित तौर पर छिड़काव किया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि फॉगिंग का कार्य लगातार चलता रहे।
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग के निर्देशों के क्रियान्वयन की जिलास्तर पर समीक्षा की जाए। इसके बाद वह शासन स्तर पर समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे कुपोषित परिवारों, जिनके पास गाय रखने का स्थान उपलब्ध हो तथा जो गौ-पालन के इच्छुक हों, उन्हें गो-आश्रय स्थलों से गाय उपलब्ध कराई जाए। गाय के भरण-पोषण के लिए प्रति गाय प्रतिमाह 900 रुपये भी प्रदान किये जाएं। यह व्यवस्था ‘मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना’ के तहत की जाए। उन्होंने बताया कि अब तक 1,052 कुपोषित परिवारों को गोवंश उपलब्ध कराया गया है। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग, मुख्य सचिव आरके तिवारी व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।