फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   effect of triple talaq law.

नए कानून का खौफ: तीन तलाक देने के बाद बीवी को फिर ले आया घर

Thu, 04 Jan 2018 08:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Updated Thu, 04 Jan 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
effect of triple talaq law.
- फोटो : amar ujala

तीन तलाक के खिलाफ केंद्र सरकार का नया बिल अभी भले ही आधे रास्ते में हो मगर उसका असर अभी से दिखाई देने लगा है। इसकी बानगी बुधवार को गोंडा जिले के वजीरगंज थाने में देखने को मिली।

विज्ञापन


एक सप्ताह पहले मामूली विवाद में अपनी पत्नी को तीन तलाक देने वाले पति के खिलाफ जैसे ही पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने कार्रवाई शुरू की वैसे ही तलाक देने वाले पति के होश ठिकाने आ गए और थाने में ही समझौता कर वह पत्नी को अपने घर लाने पर राजी हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच में लिखित समझौता कराकर पत्नी को उसके पति के साथ भेजा।
विज्ञापन


वजीरगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर पचूमी निवासी फौजदार ने अपनी बेटी शबनम जहां का निकाह पांच वर्ष पूर्व बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्र के बेलरे शुक्ल गांव के रहने वाले खुर्शीद आलम के साथ की थी। शबनम जहां के दो बेटे आसिफ (4) व रियाज (2) हैं। एक वर्ष पूर्व हुए मामूली विवाद के बाद खुर्शीद आलम ने अपनी पत्नी शबनम जहां को मारपीट कर घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े बेटे आसिफ को खुर्शीद ने अपने पास रोक लिया था जबकि छोटा बेटा रियाज अपनी मां के साथ ननिहाल में रह रहा था। शबनम जहां का कहना है कि उसे यह उम्मीद थी कि गुस्सा शांत होने पर उसका पति आकर उसे ले जायेगा।

'तलाक सुनकर पत्नी बदहवाश हो गई'

effect of triple talaq law.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

बीते शुक्रवार को खुर्शीद अपने दो साथियों के संग अपनी ससुराल पहुंचा और पत्नी को साथ लाने के बजाय वहां तीन तलाक बोलकर वापस लौट गया। तलाक सुनकर शबनम बदहवाश हो गई। शबनम की मां ने सहरुननिशा ने बेटी को ढांढस बंधाया और इस मामले की शिकायत पुलिस से करने का फैसला किया।

मंगलवार को मां बेटी वजीरगंज थाने पहुंची और थानाध्यक्ष विनय कुमार सरोज को पूरी दास्तां सुनाई। एसओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रात में ही शबनम के पति खुर्शीद को धर दबोचा और थाने ले आए।

थाने पहुंचने पर पुलिस ने खुर्शीद को उसके दोनों बच्चों के भविष्य का वास्ता देकर समझाने का प्रयास किया मगर वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। मगर जब उसे तलाक के खिलाफ पारित होने जा रहे नये कानून की जानकारी दी गई तो उसके होश ठिकाने आ गए और वह शबनम को घर वापस ले जाने के लिए तैयार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed