फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   effect of smog on lucknow air

लखनऊ की हवा में घुला सबसे ज्यादा जहर, यूपी सरकार ने दिए बचाव के ये निर्देश

Wed, 09 Nov 2016 05:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 09 Nov 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
effect of smog on lucknow air
मंगलवार को लखनऊ का नजारा - फोटो : amar ujala

जहरीली धुंध का असर मंगलवार को सबसे ज्यादा लखनऊ पर रहा। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की रिपोर्ट में ये बात सामने आई। 

विज्ञापन


इस धुंध के हानिकारक प्रभाव से बचने के लिए यूपी के मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने आला अफसरों के लिए ‌अहम निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने वायु प्रदूषण से प्रभावित शहरों में तत्काल प्रभाव इस इन प्रदूषण नियंत्रण उपायों को अमल में लाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव मंगलवार को शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय में बैठक के दौरान अध‌िकार‌ियों को ये न‌िर्देश द‌िए।

मुख्य सचिव के निर्देश

effect of smog on lucknow air
प्रदूषण - फोटो : amar ujala
  • प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाए। 
  • ये बात सुनिश्चित की जाए क‌ि शहरों में कहीं भी एकत्रित कूड़ा जलाया न जाए। 
  • ट्रैफिक व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि जाम से वायु प्रदूषण न हो।
  • आने वाले दो दिन तक वायु प्रदूषण फैलाने वाले स्टोन क्रशर, ईंट भट्ठे बंद रहने के साथ मल्टी स्टोरी बिल्ड‌िंग में अर्थवर्क का काम रोका जाए।
  • सड़कों की सफाई के साथ धूल न उठे इसके लिए पानी का छिड़काव किया जाए।
  • नगर निगम को किसी भी हालत में कूड़ा न जलाने के निर्देश दिए हैं।
  • वायु प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों में प्रदूषण नियंत्रण यंत्र लगवाकर नियमित रूप से चेकिंग अवश्य करायी जाए।
  • पॉलीथीन के उपयोग पर लगाया गया प्रतिबंध प्रभावी ढंग से लागू किया जाए और ऐसा करने वाले लोगों के ‌खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed