{"_id":"a37de8637f41aa6555978086cae10e9a","slug":"effect-of-modi-branding","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिख रहा मोदी की ब्रांडिंग का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिख रहा मोदी की ब्रांडिंग का जादू
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 14 Apr 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले
विज्ञापन
चरण के मतदान वाले जिलों में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र
मोदी की असरदार ब्रांडिंग का जादू भी खूब सिर चढ़कर बोला।
अमूमन सभी सीटों पर ऐसे वोटर बड़ी तादाद में रहे जिन्होंने मोदी के नाम पर भाजपा को वोट दिए। साधारण किसान, मजदूर और छोटे दुकानदार तक, हर कोई कह रहा है, इस बार तो मोदी को वोट दिया है।
बुलंदशहर के लखावटी में तो एक दुकानदार ने दावा किया कि उनके यहां मोदी ही चुनाव लड़ रहे थे। ब्रांड मोदी का प्रभाव यह हुआ कि प्रत्याशियों के खिलाफ नाराजगी पीछे छूट गई।
भाजपा प्रत्याशियों को कई जगह गालियां मिलीं, लेकिन गाली देने वाले वोट देने और दिलाने में पीछे नहीं रहे।
ऐसे भोले-भाले लोग भी मिले जिन्हें पता नहीं है कि मोदी भाजपा के नेता हैं, लेकिन यह जरूर कह रहे हैं, मोदी अच्छा आदमी है, खूब विकास कराएगा। इस बार उसी की हवा है।