फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   educational calendar issued for universities and degree colleges

विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों के लिए शैक्षिक कैलेंडर जारी, पहले 45 दिन होगी ऑनलाइन पढ़ाई

Mon, 13 Jul 2020 03:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 13 Jul 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
educational calendar issued for universities and degree colleges
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए नया शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर के मुताबिक पहले 45 दिन सिर्फ ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। इसके बाद समानांतर कक्षाएं चलाकर पढ़ाई शुरू की जाएगी। इसके लिए संबंधित विषय के विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से उनके ग्रुप बनाकर सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराते हुए पठन-पाठन कराया जाएगा।

विज्ञापन


विद्यार्थी एक सप्ताह संस्थान में भौतिक रूप से उपस्थित होंगे और उनके 3-4 ग्रुप बनाकर कक्षाओं का संचालन कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। स्मार्ट क्लासरूम की मदद से भौतिक रूप से संचालित कक्षाओं का विभिन्न मीटिंग सॉफ्टवेयर के सहारे लाइव टेलीकास्ट भी संबंधित महाविद्यालयों में किया जाएगा।
विज्ञापन


विचार-विमर्श और समस्याओं के समाधान के लिए कक्षाओं की व्यवस्था अक्तूबर-नवंबर में होगी। ई-कंटेंट, वीडियो और लेक्चर को विवि ओपन एक्सेस लिंक के साथ पाठ्यक्रमवार अपने वेबपोर्टल पर भी उपलब्ध कराएंगे ताकि संबद्ध कॉलेजों व अन्य विवि के विद्यार्थी उसे डाउनलोड कर सकें

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रायोगिक कक्षाओं का संचालन भी वर्चुअल लैब के जरिए होगा। वर्चुअल लैब से विद्यार्थियों को प्रयोग सिखाए जाएंगे। जिन प्रयोगों में विद्यार्थियों की भौतिक उपस्थिति जरूरी होगी, उनमें छात्रों को प्रयोगशाला में बुलाया जाएगा। इसके लिए प्लानिंग 13 जुलाई से 3 अगस्त तक करने के निर्देश दिए गए हैं।

अभिभावकों से भी संवाद : विवि और डिग्री कॉलेजों के शिक्षक 13 जुलाई से 3 अगस्त तक अभिभावकों से प्रत्यक्ष, फोन पर संपर्क स्थापित कर उन्हें नई व्यवस्था की जानकारी देंगे। 

आज से आएंगे कुलपति और विभागाध्यक्ष 
कुलपति, विभागाध्यक्ष और डीन 13 जुलाई से विवि में पहुंचकर ई-कंटेंट तैयार कराकर उसे अपलोड कराएंगे। 31 जुलाई तक समीक्षा होगी कि सभी संकायों के ई-कंटेंट तैयार हो गए हैं। जरूरत पर  शिक्षकों और कर्मचारियों को भी बुलाया जा सकता है। रूसा के सहयोग से विवि व कॉलेजों में स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे। 20 जुलाई तक वेबसाइट पर शैक्षणिक कैलेंडर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

ये हैं कार्ययोजना

- 13 जुलाई से ई-कटेंट की तैयारी शुरू करना। 
-  4 अगस्त से प्रथम वर्ष को छोड़कर अन्य कक्षाओं में ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू करना। 
-  प्रथम वर्ष में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर।
- स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में एक अक्तूबर से शुरू होगा शिक्षण कार्य।
- परास्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं एक नवंबर से चलेंगी।
- मिड टर्म या बैक पेपर कराने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर होगी।
- परास्नातक प्रथम वर्ष विषम सेमेस्टर परीक्षा कराने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2021   
- सम सेमेस्टर के लिए मिड टर्म परीक्षा कराने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2021।
- पीजी प्रथम वर्ष में सम सेमेस्टर परीक्षा की अंतिम तिथि 30 जून 2021।
- वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की अंतिम तिथि 15 जून 2021।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed