{"_id":"60c4e8418ebc3e8de01ba870","slug":"education-gonda-desk-news-lko5821640123","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम दुरुस्त कराने का विद्यार्थियों को सिर्फ दो दिन का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम दुरुस्त कराने का विद्यार्थियों को सिर्फ दो दिन का मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के पंजीकृत छात्र-छात्राओं को अपना नाम दुरुस्त कराने का एक मौका दिया गया है। जून माह में सिर्फ 14 व 15 तारीख को ही नाम दुरुस्त कराने वाली वेबसाइट क्रियाशील रहेगी। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को वेबसाइट के माध्यम से त्रुटि पूर्ण नाम को निर्धारित तारीखों में दुरुस्त कराने की सलाह दी गई है।
डीआईओएस गोविंद राम ने शनिवार को बताया कि वर्ष 2021 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को नामों में वर्तनी त्रुटि सुधार करने का मौका दिया गया है। गत वर्ष 2020 की परीक्षा में विद्यार्थियों के नाम प्रथम बार अंग्रेजी के साथ ही हिंदी में भी परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराए गए थे। दोनों भाषाओं के नामों को अपलोड कराए जाने के कारण इनमें कोई वर्तनी त्रुटि न रह जाए इसके लिए त्रुटि सुधार वाली वेबसाइट खोली गई थी। वर्ष 2021 के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के छात्र-छात्राओं के नाम और माता-पिता के नामों की वर्तनी में त्रुटियों का सुधार कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विद्यालय अभिलेखानुसार प्रवेश आवेदन पत्र व छात्र पंजिका आदि के आधार पर छात्र-छात्राओं व उनके माता-पिता के नामों की वर्तनी त्रुटियों के सुधार का अंग्रेजी व हिंदी दोनों भाषाओं में वेबसाइट पर अपलोड कराए गए नामों में कराया जा सकेगा। नामों में पूर्ण परिवर्तन नहीं किया जा सकता है। हिंदी व अंग्रेजी में अपलोड नामों में एकरुपता होना आवश्यक है। नामों में सुधार के लिए सिर्फ 14 व 15 जून को ही वेबसाइट क्रियाशील रहेगी। डीआईओएस ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों को सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के इस दिशा-निर्देश से अवगत करा दिया है और छात्र-छात्राओं के नामों की त्रुटि दुरुस्त कराने का निर्देश दिया है।