{"_id":"5af31a2c4f1c1ba1098b90c8","slug":"ed-seized-property-worth-14-crores-of-yadav-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादव सिंह के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई, ईडी ने जब्त की 14.48 करोड़ रुपये की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यादव सिंह के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई, ईडी ने जब्त की 14.48 करोड़ रुपये की संपत्ति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 09 May 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
यादव सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोएडा के पूर्व मुख्य अभियंता यादव सिंह की 14.48 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। आय से अधिक संपत्ति मामले में अब तक उसकी 20.38 करोड़ की संपत्ति जब्त हो चुकी है। ईडी ने यह कार्रवाई धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत की है।
विज्ञापन
हाल ही में सीबीआई ने यादव सिंह समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। ईडी की जांच में पाया गया कि यादव सिंह, उनकी पत्नी कुसुमलता और उनकी दो कंपनियां मैसर्स कुसुम गारमेंट तथा मैसर्स केएस अल्ट्राटेक प्राइवेट लिमिटेड इस मामले से जुड़ी हैं। इनकी कीमत 14.48 करोड़ रुपये हैं। इन्हें ईडी ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन
यादव सिंह की गौतमबुद्धनगर, नैनीताल में तीन संपत्तियां
ईडी के मुताबिक, यादव सिंह की तीन संपत्तियां गौतमबुद्ध नगर और नैनीताल में हैं। इनकी कीमत 1.28 करोड़ रुपये से ज्यादा है। वहीं उसके बैंक खाते में जमा 29.46 लाख रुपये जब्त किए गए हैं। इसके अलावा नोएडा के सेक्टर-51 में करीब 45 लाख रुपये की चल संपत्ति को भी ईडी ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
कुसुमलता की आगरा, मथुरा, गौतमबुद्धनगर और दिल्ली में 18 संपत्तियां
यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता के नाम पर आगरा, मथुरा, गौतमबुद्धनगर और दिल्ली में स्थित 7.32 करोड़ रुपये की 18 संपत्तियों को जब्त किया गया है। बैंक खाते में जमा 49.57 हजार रुपये भी जब्त किए गए। उनके नाम पर नोएडा स्थित कुसुम गारमेंट प्राइवेट लिमिटेड की संपत्ति 4.65 करोड़ रुपये और दिल्ली व ग्रेटर नोएडा स्थिति केएस अल्ट्राटेक प्राइवेट लिमिटेड की 46.75 लाख रुपये की संपत्ति को भी कब्जे में लिया गया है।