फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ED raided on many places of Nikant jain in Lucknow.

Lucknow:निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश के करीबी निकांत जैन पर ईडी का शिकंजा, कई ठिकानों पर छापेमारी

Thu, 07 Aug 2025 11:14 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Aug 2025 11:14 AM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बृहस्पतिवार को निकांत जैन के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। निकांत जैन रिश्वतखोरी के मामले में निलंबित किए गए आईएएस अफसर अभिषेक प्रकाश का करीबी था।

विज्ञापन
ED raided on many places of Nikant jain in Lucknow.
निकांत जैन के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सोलर कंपनी का प्रोजेक्ट मंजूर करने के लिए कमीशन मांगने वाले इन्वेस्ट यूपी के निलंबित सीईओ अभिषेक प्रकाश के करीबी निकांत जैन और उससे जुड़े दो अन्य लोगों के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा। ईडी ने निकांत की कंपनी एसएसजे एग्रोटेक व एल्को एग्रो केमिकल के निदेशक सौरभ सेठ के आवास से अहम सुबूत जुटाए। वहीं, निकांत को 2.50 करोड़ का चेक देने के मामले में निरालानगर के एक होटल मालिक राजेंद्र बग्गा के ठिकाने को भी खंगाला।

विज्ञापन


ईडी की टीमों ने बृहस्पतिवार सुबह अर्द्धसैनिक बलों के साथ गोमतीनगर के विराम खंड स्थित निकांत जैन के आवास, सौरभ सेठ के विशाल खंड स्थित आवास और निरालानगर में राजेंद्र सिंह के होटल पर छापा मार कर छानबीन शुरू की। छापे में ईडी के हाथ कई दस्तावेज लगे हैं।
विज्ञापन


निकांत के आवास पर उसकी पत्नी मिली जिसने निकांत के कामकाज के बारे में कोई भी जानकारी होने से मना कर दिया। इसके बाद अधिकारियों ने निकांत के आवास और कार्यालय में मौजूद सभी दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, सौरभ सेठ ने बताया कि वह पहले निकांत की कंपनी में कर्मचारी था। बाद में उसे कंपनी का निदेशक बना दिया गया। छानबीन में सामने आया कि सौरभ निकांत की दो कंपनियों समेत 5 कंपनियों का निदेशक है। ईडी के अधिकारी देर रात तक निकांत और सौरभ के आवास पर छानबीन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखिल हो चुका है आरोपपत्र
इन्वेस्ट यूपी में सोलर पी-6 कंपनी का प्रोजेक्ट मंजूर करने के बदले 5 प्रतिशत कमीशन मांगा गया था। इसकी शिकायत पर बिचौलिए निकांत जैन को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। इस मामले की जांच बाद में तीन सदस्यीय एसआईटी के सुपुर्द कर दी गई थी। इसके बाद उसने अदालत में निकांत जैन के खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल किया था। एसआईटी के सामने कंपनी के प्रतिनिधि विश्वजीत दत्ता ने बयान दिया था कि उनको निकांत का नंबर अभिषेक प्रकाश ने दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed