{"_id":"5fedf1688ebc3e3c554fbfd5","slug":"ed-raid-on-former-minister-gayatri-prajapati-hideouts-found-38-crore-assets","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के ठिकानों पर ईडी के छापे में सामने आई 38 करोड़ की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के ठिकानों पर ईडी के छापे में सामने आई 38 करोड़ की संपत्ति
Thu, 31 Dec 2020 09:12 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 31 Dec 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
गायत्री प्रजापति (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापामारी में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके परिवार के नाम से लखनऊ, अमेठी, सुल्तानपुर, कानपुर, सीतापुर, रायबरेली और मुंबई में करीब 38 करोड़ रुपये की संपत्तियां सामने आई हैं। इनमें कई बेनामी संपत्तियां भी हैं। निदेशालय इन संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी कर रहा है। ईडी ने बुधवार को गायत्री के लखनऊ, अमेठी व कानपुर के सात ठिकानों पर छापा मारा था।
विज्ञापन
ईडी के अफसरों ने गुरुवार को बताया कि कार्रवाई में 100 से अधिक रजिस्ट्रियां बरामद हुई हैं। इनमें से 80 संपत्तियों की जानकारी दी गई है। इनमें 44 बेनामी हैं। बाकी की संपत्तियां गायत्री के परिवार के सदस्यों व उसकी कंपनियों के नाम से हैं। सिर्फ मुंबई में ही परिवार के सदस्यों के नाम से चार विला है। प्रत्येक की कीमत ढाई करोड़ रुपए है। निदेशालय के अनुसार बेनामी संपत्तियां जिनके नाम पर हैं, उन्हें चिह्नित कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
इन संपत्तियों का खुलासा
एमजीए हॉस्पिटैलिटी के नाम से सीतापुर व फैजाबाद में 5.78 करोड़ की 9, एमएजीएस इंटरप्राइजेस के नाम से कानपुर व लखनऊ में 95 लाख की 5, एमजीए कोलोनाइजर्स के नाम से लखनऊ में 79 लाख की दो, गायत्री के बेटे अनिल के नाम से लखनऊ, कानपुर, अमेठी व मुंबाई में 7.54 करोड़ की 11, दूसरे बेटे अनुराग के नाम से लखनऊ, सुल्तानपुर, रायबरेली, अमेठी व मुंबई में 3.60 करोड़ की आठ, शिल्पा प्रजापति के नाम से मुंबई में 2.10 करोड़ की एक व लखनऊ में 17.15 करोड़ कीमत की 44 बेनामी संपतियों का खुलासा किया गया है।
विज्ञापन