फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ED interrogated to fromer MLA Mukesh Srivastava.

Bahraich: पूर्व विधायक मुकेश से ईडी ने 8 घंटे तक की पूछताछ, भाजपा विधायक की शिकायत पर दर्ज हुआ था केस

Mon, 28 Oct 2024 10:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Mon, 28 Oct 2024 10:54 PM IST
सार

नैनीताल से वापस लौटे पूर्व विधायक से प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने पूछताछ की। मुकेश श्रीवास्तव पयागपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। उन पर भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी की शिकायत पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
ED interrogated to fromer MLA Mukesh Srivastava.
पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

पयागपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे व मौजूदा समय में सपा नेता मुकेश श्रीवास्तव की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ने लगी हैं। उनके खिलाफ दर्ज कराए गए आए से अधिक संपत्ति के मामले में ईडी ने कार्रवाई तेज कर दी है। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि सोमवार को पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव से ईडी ने लखनऊ में करीब 8 घंटे तक लगातार पूछताछ कर कई अहम बिंदुओं पर जानकारी करने का प्रयास किया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव नैनीताल गए थे। सोमवार को वहां से जैसे लौटे वैसे ही ईडी ने उनसे पूछताछ की। हालांकि आधिकारिक तौर पर जिले में इस बारे में कोई अधिकारी जानकारी देने को तैयार नहीं है। बता दें कि इस मामले में भाजपा से पयागपुर के मौजूदा विधायक सुभाष त्रिपाठी ने पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद इस मामले की जांच परिवर्तन निदेशालय, ईडी को सौंप गई थी। और अब ईडी ने कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सड़क हादसे रोकने के लिए महाकुंभ में लागू होगा कांवड़ यात्रा का फॉर्मूला, नो एक्सीडेंट जोन बनेगा क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महिला आयोग ने दिए निर्देश: महिलाएं ही लें महिलाओं के कपड़ों की नाप, इन जगहों पर महिलाओं की नियुक्ति आवश्यक


एनआरएचएम घोटाले में आरोपी है मुकेश
बता दें की पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव को एनआरएचएम घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई के चलते जेल जाना पड़ा था और अभी भी उनके खिलाफ केस चल रहा है।

नगर पंचायत अध्यक्ष पद से बर्खास्त हो चुके हैं पूर्व विधायक के भाई
पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के भाई बालेंद्र श्रीवास्तव जो नगर पंचायत पयागपुर के अध्यक्ष थे। उनको भी भ्रष्टाचार और अनियमितता के मामले में अभी चंद दिनों पहले सरकार के स्तर से पद से बर्खास्त किया जा चुका है। ऐसे में पयागपुर का यह मामला इन दिनों फिर से चर्चा में आ गया है, और लोग तरह-तरह की बात भी कर रहे हैं।

पुलिस को नहीं मामले की जानकारी
बहराइच के एएसपी नगर रामानंद कुशवाहा का कहना है कि पुलिस को ईडी के स्तर से की गई कार्रवाई के बारे में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव से ईडी ने पूछताछ की है या नहीं इस बारे में उनका कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed