फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ed gets evidence against babu singh kushwaha

ईडी के सामने आया कुशवाहा का फर्जीवाड़ा

Mon, 14 Apr 2014 05:29 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला ब्यूरो
विष्णु मोहन/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Apr 2014 05:29 AM IST
विज्ञापन
ed gets evidence against babu singh kushwaha
पहले से ही कागजी फर्में बना कर उनके फर्जी खाते खोल लिए गए थे और इन्हीं को काम दिया गया। ईडी ने अपनी पड़ताल में ऐसी फर्मों के खातों से रुपयों के लेन-देन के साक्ष्य हासिल कर लिए हैं।
विज्ञापन


ईडी अब यह पड़ताल कर रही है कि कितनी रकम को किस तरह से किस-किस खाते में पहुंचाया गया। इसके लिए कई बैंकों की शाखाओं के अधिकारियों से भी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार इन फर्मों के बारे में ईडी आयकर विभाग से जानकारी मांग रही है। ईडी के अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच में कई बिंदुओं पर काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला तो यह कि किस-किस ने कितना हड़पा और कौन-कौन सी संपत्ति बनाई। दूसरा यह कि कितनी रकम की मनी लांड्रिंग की गई और तीसरा यह कि इसमें कौन-कौन शामिल था।

60 करोड़ जब्त किए

ed gets evidence against babu singh kushwaha

इसके पहले ईडी ने कुशवाहा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबूसिंह कुशवाहा समेत अन्य की 60 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है।

ईडी ने मनी लांड्रिंग कानून के तहत यह कार्रवाई की है। यूपी में भ्रष्टाचार के मामले में किसी राजनेता की संपत्ति जब्त किए जाने का संभवत: यह पहला मामला है।

इस बहुचर्चित घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। सुनवाई गाजियाबाद की विशेष सीबीआई कोर्ट में चल रही है।

सूत्रों के मुताबिक जब्त की गई संपत्तियां लखनऊ, बांदा, नोएडा और दिल्ली में हैं।

मायावती के थे बेहद करीबी

ed gets evidence against babu singh kushwaha

एक दौर में मायावती के बेहद विश्वस्त लोगों में शुमार और बसपा सरकार में परिवार कल्याण व सहकारिता मंत्री रहे कुशवाहा और उनके सहयोगी पूर्व विधायक रामप्रसाद जायसवाल दो साल से गाजियाबाद की डासना जेल में बंद हैं।

घोटाले के चलते ही उन्हें मंत्री पद गंवाना पड़ा था। यही नहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें पार्टी से भी बाहर कर दिया था।

इसी बीच, प्रवर्तन निदेशालय के लखनऊ स्थित जोनल ऑफिस ने कार्रवाई करते हुए कुशवाहा और सह आरोपी आरपी जायसवाल के कई फ्लैट और जमीनें जब्त कर लीं।

पीएमएलए में कर सकते हैं अपील

ed gets evidence against babu singh kushwaha
ईडी जल्द ही इन संपत्तियों को लेकर निषेधाज्ञा जारी करेगा। हालांकि आरोपियों के पास कार्रवाई के खिलाफ अपील करने का अधिकार है।

वह 180 दिनों के भीतर प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) में अपील कर सकते हैं।

यूपी के बड़े घोटालों में शुमार एनएचआरएम घोटाला करीब 5700 करोड़ रुपये का है।

बसपा राज में यह घोटाला खासा सुर्खियों में रहा था। हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने जांच की कमान संभाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed