फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Economy of Uttar Pradesh recovering very fast says finance minister of UP Suresh Khanna.

यूपी की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, 2522 करोड़ रुपये ज्यादा कमाई की: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना

Mon, 04 Jan 2021 07:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 Jan 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Economy of Uttar Pradesh recovering very fast says finance minister of UP Suresh Khanna.
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : amar ujala

कोरोना महामारी से पटरी से उतरी प्रदेश की अर्थव्यवस्था ने रफ्तार पकड़ ली है। दिसंबर 2019 के मुकाबले दिसंबर 2020 में प्रदेश ने 2522.50 करोड़ रुपए अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार सुबह अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में वित्तीय वर्ष 2020-21 के दिसंबर में राजस्व प्रप्तियों की जानकारी दी। खन्ना ने बताया कि कोरोना महामारी से पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था ने जुलाई से पटरी पर आने के बाद अब दिसंबर में रफ्तार पकड़ ली है। जुलाई से नवंबर तक बेहतर प्राप्तियों का जो सिलसिला चल रहा था, वह दिसंबर में और भी अच्छा रहा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रमुख कर-करेतर राजस्व वाले मदों में दिसंबर 2020 में 12530.70 करोड़ रुपये मिले हैं। जबकि, दिसंबर-2019 में इस मद में 10,008.20 करोड़ प्राप्त हुए थे। इस तरह 2522.50 करोड़ अधिक राजस्व प्राप्त हुआ। बीते दिसंबर में कर व करेतर राजस्व के सभी प्रमुख मदों में गत वित्तीय वर्ष के दिसंबर के मुकाबले अधिक प्राप्ति हुई है। जीएसटी में 576.88 करोड़, वैट में 198.84 करोड़, आबकारी में 1042.90 करोड़, स्टांप-निबंधन में 399.12 करोड़, परिवहन में 183.05 करोड़ तथा भूतत्व एवं खनिकर्म में 122.71 करोड़ रुपये ज्यादा राजस्व आया है।
विज्ञापन


हालांकि दिसंबर-20 के लक्ष्य की बात करें तो प्राप्तियां 86.2% रहीं। वित्त मंत्री ने बताया कि परिवहन की प्राप्तियां लक्ष्य से काफी कम थीं। लेकिन दिसंबर में इस मद में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने मदवार प्राप्तियों का ब्योरा दिया। खन्ना ने उम्मीद जताई कि वित्त वर्ष के बाकी तीन महीनों में इससे भी अच्छी प्रगति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 राजस्व प्राप्तियों का ब्योरा

मद    दिसंबर-19    दिसंबर-20    
जीएसटी    3679.08    4255.96
वैट    2072.13    2270.97
आबकारी    2106.14    3149.04
स्टांप-निबंधन    1422.92    1822.04
परिवहन    551.39    734.44
भूतत्व-खनिकम    176.54    298.25
कुल लक्ष्य    12069.30    14536.47       
कुल प्राप्तिया    10008.20    12530.70
लक्ष्य का प्रतिशत    80%    86.20%

कर-करेतर राजस्व में अप्रैल से दिसंबर-20 तक प्रगति
मद    अप्रैल से दिसंबर-19    अप्रैल से दिसंबर-20
कुल लक्ष्य    102191.46    121845.42
कुल प्राप्तिया    88013.90    80,006.34
लक्ष्य का प्रतिशत    86.13%    65.7% 
नोट- आंकड़े करोड़ रुपये में हैं।प्रदेश की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, 2522 करोड़ ज्यादा कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed