{"_id":"60a68f5529d09539926efff5","slug":"economic-package-to-be-announced-for-poor-and-middle-class-sabhajeet","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब व मध्य वर्ग के लिए घोषित हो आर्थिक पैकेज : सभाजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब व मध्य वर्ग के लिए घोषित हो आर्थिक पैकेज : सभाजीत
Thu, 20 May 2021 10:03 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 20 May 2021 10:03 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा है कि सरकार को गरीब और मध्य वर्गीय परिवारों के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा करनी चाहिए।
विज्ञापन
सभाजीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा है कि लॉकडाउन में लोगों का काम-धंधा छूट गया है और वे घर पर बैठे हैं। यहां तक कि जरूरतमंदों के पास मृत परिजनों के शव का दाह संस्कार करने के लिए पैसा नहीं है। ऐसे में सरकार को गरीब और मध्य वर्गीय परिवारों के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा करनी चाहिए।
विज्ञापन
वहीं पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने भी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर लगाम लगाने की मांग की। आप नेताओं ने कहा कि मध्यम वर्ग के लोग महंगाई, निजी अस्पतालों की लूट, बिजली बिल, स्कूल फीस एवं मंदी जैसी की समस्याओं से जूझ रहे हैं। डीएपी खाद पर सब्सिडी बढ़ाए जाने को छलावा बताते हुए नेताद्वय ने कहा कि इससे सिर्फ खाद बनाने वाली कंपनियों को ही लाभ मिलेगा। किसान को तो खाद पुराने दाम पर ही खरीदनी पड़ेगी।
विज्ञापन