फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   economic growth of uttar pradesh

अखिलेश राज में देश से भी आगे निकला यूपी

Sat, 21 Jun 2014 10:27 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 21 Jun 2014 10:27 AM IST
विज्ञापन
economic growth of uttar pradesh

पूरा देश जहां आर्थिक विकास दर के मामले में पिछड़ रहा है, वहीं अखिलेश राज में प्रदेश ने तरक्की की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोक लुभावन योजनाओं से किनारा करते हुए वित्त वर्ष 2014-15 का बजट पेश करते समय सूबे की तरक्की की झलक भी दिखाने की कोशिश की।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश की विकास दर देश की विकास दर से आगे है और महंगाई चाहे जितनी बढ़ी हो, प्रति व्यक्ति आय में इजाफा हुआ है।

प्रदेश सरकार ने सूबे का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश करते हुए बताया कि 2013-14 में प्रदेश की विकास दर 5.2 प्रतिशत रही जो देश की विकास दर 4.9 प्रतिशत से ज्यादा है।

प्रतिव्यक्ति आय में इजाफा

economic growth of uttar pradesh

इसी तरह मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2012-13 में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 33,137 रुपये थी जो वित्त वर्ष 2013-14 में 4,442 बढ़कर 37,579 रुपये हो गई है।

प्रदेश की वार्षिक योजना में जबर्दस्त वृद्धि का आंकड़ा पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2011-12 से 2014-15 केबीच दोगुना तक वृद्धि का अनुमान है।

बताते चलें इन तीन वर्षों में से दो साल से अखिलेश की ही सरकार है। वर्ष 2011-12 में जहां प्रदेश की वार्षिक योजना का आकार 47,000 करोड़ था वह 2014-15 में 95,309 करोड़ रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर राजकोषीय घाटा बढ़ा

economic growth of uttar pradesh

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के राजकोषीय घाटे को सीमा के भीतर नियंत्रित कर वित्तीय अनुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जरूर जताने की कोशिश की लेकिन वह घाटे को पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ने से रोक नहीं सके।

जानकार बताते हैं कि वित्त विभाग राजकोषीय घाटा तीन प्रतिशत से कम पर रखने का लक्ष्य लेकर चलता है। मुख्यमंत्री इस प्रयास में आंकड़ों के लिहाज से तो सफल रहे।

पर, वर्ष 2014-15 में राजकोषीय घाटा 0.03 प्रतिशत बढ़ गया। 2013-14 में राजकोषीय घाटा 23913.29 करोड़ था जो प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद का 2.94 प्रतिशत था।

यह चालू वित्त वर्ष में 28411 करोड़ पर पहुंच गया जो राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का 2.97 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed