फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ec takes action against shah and azam

आजम, शाह को चुनाव आयोग का तगड़ा झटका

Sat, 12 Apr 2014 10:47 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 12 Apr 2014 10:47 AM IST
विज्ञापन
ec takes action against shah and azam

चुनाव आयोग ने अब तक का सबसे बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी अमित शाह और आजम खां के चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि आजम खां और अमित शाह दोनों ही अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहें।

चुनाव आयोग द्वारा लगाई गई रोक के बाद अब आजम और शाह दोनो ही रोड शो, रैलियां और सभाएं नहीं कर सकेंगे।

शाह और आजम दोनों ने दिये बयान

ec takes action against shah and azam

आजम खान ने एक चुनावी रैली में कहा था कि कारगिल युद्घ में जीत मुसलमान सैनिकों की बदौलत मिली थी। इसलिए मुसलमानों को कम न आंका जाए।

आजम के बयान पर कारगिल युद्घ में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों ने गहरी नाराजगी जताई थी और कहा था कि सांप्रदायिकता सेना के जवान नहीं बल्कि आजम खां जैसे घटिया नेता फैला रहे हैं।

इसी तरह अमित शाह ने भी एक विवादित बयान दिया था। जिस पर उनकी गिरफ्तारी की मांग कांग्रेस और अन्य दलों ने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाह के बयान से मची खलबली

ec takes action against shah and azam
अमित शाह ने मुलायम सिंह के नाम को एक खास समुदाय से जोड़ते हुए बयान दिया था कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही उत्तर प्रदेश में मुलायम की सरकार गिर जाएगी।

शाह ने लोगों से अपील की थी कि अब बदला लेने का वक्त आ गया है। इसलिए आगामी चुनाव में बदलाव के ‌लिए वोट करें।

यह ध्यान देने योग्य है कि अभी तक चुनाव आयोग ने गलत बयानबाजी पर संबंधित नेता को सिर्फ घुड़की ही दी थी।

यह पहला मौका है जब गलत बयान बाजी के कारण राजनेताओं के चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed