{"_id":"172a7390015fe17671709e3a35726386","slug":"ec-should-terminate-membership-of-adityanath-says-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'योगी आदित्यनाथ की सदस्यता खत्म करे आयोग'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'योगी आदित्यनाथ की सदस्यता खत्म करे आयोग'
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 13 Sep 2014 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा नेताओं को संविधान और आचार संहिता की परवाह नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि उसे योगी समेत भाजपा के उन सांसदों की लोकसभा सदस्यता खत्म करने पर विचार करना चाहिए जो आदर्श आचार संहिता का आदतन एवं जानबूझकर उल्लंघन करते हैं।
चौधरी ने कहा कि आचार संहिता के उल्लंघन के बाद केवल नोटिस देने से न तो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हो सकेंगे और न ही विधि की मर्यादा की रक्षा हो सकेगी।
गौरतलब है कि सपा प्रवक्ता ने कहा था कि कि भाजपा नेताओं का फासिस्ट चरित्र अब खुलकर सामने आने लगा है।
उन्हें न तो संविधान की परवाह है और न ही कानून की इज्जत करना आता है। चुनाव की आचार संहिता का उल्लंघन उनकी आदत में है।
प्रदेश में भाजपा सांप्रदायिकता और सीनाजोरी का वैसा ही आचरण दुहरा रही है जैसा उसने लोकसभा चुनावों में किया था। यह स्थिति संसदीय लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है।